Rain in Indore : अब तक 35 इंच से ज्यादा बारिश, कोटे के नजदीक!  

बादलों के छाने का मौसम, तड़के आधे घंटे तेज बारिश, फिर फुहार!    

748

Rain in Indore : अब तक 35 इंच से ज्यादा बारिश, कोटे के नजदीक!  

Indore : चार दिन मौसम साफ रहने के बाद गुरुवार तड़के फिर तेज बारिश हुई। उसके बाद दिनभर फुहारें आती रही। बुधवार को भी दिन और रात में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इससे पहले 10 सितम्बर को हल्की बारिश हुई थी। पिछले 24 घंटे से फिर बादल छाए हैं। बुधवार को 4.2 मिमी बारिश दर्ज हुई।     मौसम के बदलाव से दिन का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात का तापमान 22.6 सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट के आसपास से लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो गया। इससे प्रदेश में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। बुधवार से ही पूर्वी प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने लगी। इंदौर में इसका आंशिक प्रभाव रहा। बुधवार को शहर में कहीं हल्की तो कहीं फुहारें पड़ी। सितम्बर की शुरूआत में अच्छी बारिश हुई। 13 दिनों में 7 इंच बारिश हुई। इंदौर में अब तक 35 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। कोटा पूरा करने के लिए 2 इंच बारिश की जरूरत है, जबकि अभी 15 दिन बाकी है। 19-20 सितम्बर तक अच्छी बारिश का अनुमान जताया गया है।    तीन दिन पहले गुजरात, अरब सागर तरफ चला गया सिस्टम से फिर मजबूती के साथ लौट आया है। इस सिस्टम से भी 2 से 3 इंच बारिश मिलने के आसार हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि 20 सितंबर के पहले शहर की जरूरत का 37 इंच पानी का कोटा पूरा हो सकता है। अब तक कुल बारिश का आंकड़ा 31.8 इंच तक पहुंच गया है। 5.2 इंच बारिश की और दरकार है।

 

जिले में अब तक 908.9 मिमी औसत वर्षा 

गुरूवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुए जारी मानसून सत्र में अब तक 908.9 मिलीमीटर (साढ़े 35 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 940.5 मिलीमीटर (37 इंच से अधिक) औसत वर्षा दर्ज की गई थी।  कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केंद्र इंदौर में 810.6 मिमी, महू में 780 मिमी, सांवेर में 1020.8 मिमी, देपालपुर में 1264.2 मिमी, गौतमपुरा में 805.7 मिमी और हातोद में 772.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष अभी तक जिले के वर्षामापी केंद्र इंदौर में 1114 मिमी, महू में 882 मिमी, सांवेर में 843.9 मिमी, देपालपुर में 1080 मिमी, गौतमपुरा में 782.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।