WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Raja Pateria Released From Jail : PM पर टिप्पणी के आरोप में जेल में बंद राजा पटेरिया रिहा!

जेल से निकलने के बाद कहा कि मेरे लिए जेल अनुभव शोध की तरह रहा!

WhatsApp Image 2023 03 04 At 9.01.54 AM 696x383

Raja Patria Released From Jail : PM पर टिप्पणी के आरोप में जेल में बंद राजा पटेरिया रिहा!

Panna : पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया को जेल से शुक्रवार शाम रिहा कर दिया गया। उनके रिहा होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा जा रहा है। उनकी रिहाई आज 4 मार्च को होना थी, लेकिन जेल प्रशासन ने एक दिन पहले ही उन्हें रिहा कर दिया। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद हटा से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वे करीब ढाई महीने से उप जेल पवई में बंद थे।

जेल से बाहर आने के बाद राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें यहाँ तक भेजा हे। जेल का यह समय उनके लिए शोध संस्थान की तरह रहा, यह उनके लिए शोध विश्वविद्यालय रहा है। उन्होंने पवई की जनता का धन्यवाद किया। साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह एवं अरुण यादव सहित तमाम साथियों को याद किया, जिन्होंने इस दुख की घड़ी में उनका साथ दिया। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया। राजा पटेरिया ने इसके अलावा अपने राजनीतिक गुरु रघु यादव को भी याद किया।

राजा पटेरिया ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि जेल में ब्राह्मण, ठाकुर, हरिजन आदिवासी दलित सब बराबर है। सब एक समान है और यह सामाजिक व्यवहार में भी होना चाहिए। उन्होंने जेल भेजे जाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। कहा कि जेल का यह समय उनके लिए शोध की तरह रहा है।