WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: नया चक्रवात हैनरी चीन की ओर, मानसून होगा शक्तिशाली, उत्तर भारत के राज्यों, पूर्वी राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र में आज भारी वर्षा

Weather Update: नया चक्रवात हैनरी चीन की ओर, मानसून होगा शक्तिशाली, उत्तर भारत के राज्यों, पूर्वी राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र में आज भारी वर्षा

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

फिलीपींस में बने चक्रवात अब पूर्ण आकार में आ गया है जिसका नाम हैनरी पड़ा है, जो आज रात उत्तर की ओर चीन की तरफ रुख करेगा। इससे भारत के मानसून को ताकत मिलेगी जो पूर्व दिशा से बंगाल की खाड़ी के मार्फत भारत के अनेक राज्यों में भारी बारिश करेंगे।

मध्य प्रदेश में आज से उत्तर और पूर्व दोनों दिशा से मानसून बरपेगा। राजस्थान से बादलों का जत्था मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग में भारी बारिश करेगा, जबकि पूर्वी मानसून दक्षिणी भाग को तरबतर करेगा। यूं बादल पूरे प्रदेश में कहीं न कहीं रिमझिम या मामूली बारिश करेंगे लेकिन भारी बारिश आज मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, बैतूल, सिवनी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर आदि में संभावित है। सामान्य या तेज बारिश ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, देवास, धार, जबलपुर आदि में रहेगी।

उत्तर भारत के पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तराखंड, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होगी। कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, और यूपी में आंशिक बारिश होगी। उड़ीसा, छग में भी कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में भी भारी बारिश अनेक हिस्सों में होगी।

बंगाल की खाड़ी में प्रभावी मानसून है, अंडमान निकोबार में भारी बारिश होगी। अगले 24 घंटों तमिलनाडु, आंध्रा, केरल में भारी बारिश का अंदेशा है।