PM मोदी से राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

159

PM मोदी से राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

गोपेन्द्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट 

नई दिल्ली। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आज शुक्रवार को संसद भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर देवनानी ने प्रधानमंत्री मोदी को राजस्थान विधानसभा में किये जा रहे नवाचारों और कार्यवाही के सम्बंध में उन्हें विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को विभाजन की विभीषिका पुस्तक तथा सिंधी समाज के आराध्य देव झूले लाल जी की तस्वीर भेंट की। प्रधानमंत्री ने देवनानी द्वारा विधान सभा में किए गए नवाचारों और विधान सभा के वर्तमान सत्र की सफलता पूर्ण संचालित करने पर खुशी व्यक्त की और अपनी शुभकामनाएं दी।

IMG 20240809 WA01142

प्रधानमंत्री मोदी ने विभाजन की विभीषिका को पीड़ादायक बताते हुए कहा कि हर वर्ग ने इसे झेला है। विशेष कर सिन्धी समाज के इस दंश को सबसे अधिक झेला है।

विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने प्रधान मोदी को तीसरी बार एन डी ए का नेतृत्व करने और ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधानसभाध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भी लोकसभा में भेंट की और राजस्थान विधानसभा के नवाचारों के बारे में चर्चा कर और आवश्यक सुझाव प्राप्त किये।