Ram Mandir :’जब राम लला की पुरानी मूर्ति थी तो नई की जरूरत क्या है?’ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर दिग्विजय सिंह ने उठाया सवाल

675
Ram Mandir

Ram Mandir:’जब राम लला की पुरानी मूर्ति थी तो नई की जरूरत क्या है?’ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर दिग्विजय सिंह ने उठाया सवाल

एक तरफ अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बड़ी तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी तरफ विवादित बयान भी सामने आ रहे हैं. अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया है कि नई रामलला की मूर्ति की जरूरत क्यों पड़ी? पुरानी रामलला की मूर्ति कहां हैं?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर का विवाद उठाया है। दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा है कि रामलला की वो पुरानी मूर्ति कहां हैं और पुरानी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा क्यों नहीं हो रही है? मध्य प्रदेश के इंदौर में दिग्विजय सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में बुधवार को यह बात कही। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर और रामलला की मूर्ति को लेकर फिर से बड़ा सवाल उठाया है. दिग्विजय सिंह ने कहा है जिस राम लला की मूर्ति पर सारा विवाद हुआ, बीजेपी ने आंदोलन खड़ा किया, वो मूर्ति आखिर कहां है? दिग्विजय सिंह ने ये भी पूछा है कि नये राम मंदिर में रामलला की उस मूर्ति को क्यों नहीं स्थापित किया गया?दिग्विजय सिंह से रामलला की मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रम में न्योते को लेकर सवाल पूछा गया था।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण नहीं मिलने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें किसी न्योते की जरूरत नहीं है। भगवान राम उनके हृदय में बसे हुए हैं। सवाल है कि जिस राम लला की मूर्ति पर सारा झगड़ा हुआ, आखिर वह मूर्ति कहां है? वह मूर्ति क्यों नहीं स्थापित हुई? नई मूर्ति कहां से आ रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैं पूछना चाहता हूं कि नई मूर्ति की जरूरत क्या है?’

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। नववर्ष के पहले दिन सोमवार को अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग भगवान रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। कई लोगों ने सरयू नदी में डुबकी लगाई जबकि अन्य लोगों ने प्रतिष्ठित लता मंगेशकर चौक पर एकत्र होकर नए साल के पहले दिन का स्वागत किया। इसके अलावा, उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के एक समूह द्वारा शहर के मध्य में एक रंगारंग शोभा यात्रा निकाली गई।

24वां खेल चेतना मेला के लिए तैयार हो रहें खेल मैदान!24वां खेल चेतना मेला के लिए तैयार हो रहें खेल मैदान! 

करीब 8 हजार मेहमानों के जुटने की उम्मीद

22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित देश भर की जानी-मानी हस्तियां जुटेंगी। कार्यक्रम में करीब 8 हजार विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की उम्मीद है। विपक्ष की ओर से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अधीर रंजन चौधरी को न्योता मिला है। कार्यक्रम में साधु, संध, महात्मा, धर्माचार्य एवं कारोबार एवं मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां जुटेंगी।

पुजारियों से मतलब सिर्फ ब्राह्मण नहीं ..’ राम मंदिर के 24 पुजारियों में एक OBC और दो SC, जाति नहीं योग्यता से हुआ चुनाव

BJP में सभी मोर्चों के प्रभारी नियुक्त,हटाये गए युवा मोर्चा प्रभारी तरुण चुग, यहां देखें लिस्ट 

राम मंदिर, CM योगी,ADG को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां