Rape by Giving Intoxicants by Deception : मदद के नाम पर धोखे से नशा पिलाकर दुष्कर्म किया!  

लोगों से निवेश के नाम पर महिला से पैसा मंगवाकर हजम किया!

549

Rape by Giving Intoxicants by Deception : मदद के नाम पर धोखे से नशा पिलाकर दुष्कर्म किया!

 

Indore : एक महिला ने बोहरा समाज की कजिया कमेटी के सदस्य और प्रॉपर्टी कारोबारी के खिलाफ जूनी इंदौर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने अपने फ्लैट पर मिलने बुलाया। इस दौरान कोल्ड्रिंक में नशा देकर दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे चुप रहने के लिए धमकाया गया। इसके अलावा समाज में वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता इसके बाद घर छोड़कर चली गई। बाद में परिवार के लोगों ने ढूंढा तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इस मामले में पीड़िता ने अफसरों को भी शिकायत की थी। इधर बोहरा समाज के लोगों ने कमिश्नर से मुलाकात कर महिला को झूठा बताया।

जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 37 साल की महिला ने प्रॉपर्टी कारोबारी शेख कासिम के खिलाफ दुष्कर्म का मामले केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि शेख कासिम बोहरा समाज कमेटी के प्रतिष्ठित मेंबर हैं। उसके ऊपर कर्ज हो गया, जिसके चलते वह शेख कासिम से मिली। कासिम ने पीड़िता से कहा कि वह पूरा कर्ज तो निपटा देगा, लेकिन उसके कहे मुताबिक काम करना पड़ेगा।

कासिम प्रॉपर्टी का कारोबार भी करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से प्रॉपर्टी में रुपए इन्वेस्ट करने के नाम पर मुझे लाकर देना होंगे। जिसमें एक साल में रुपए डबल करने का मुनाफा देगा। इस पर जो भी मुनाफा होगा उसमें तुम्हारा भी कमीशन होगा। शेख कासिम के कहने पर वह काम करने लगी। लोगों से रुपए लाने के साथ ही गोल्ड लाकर भी शेख कासिम को दिया।

इसके बाद शेख कासिम को रुपए लाकर देना बंद कर दिए, तो उन्होंने भी लोगों को मुनाफा देना बंद कर दिया। लोग पीड़िता से दिया गया रूपया मांगने लगे। इस मामले में पीड़िता ने शेख कासिम से बात की।

उन्होंने 31 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजे बात करने के लिए रुबी अपार्टमैंट में बुलाया। वहां पहुंचकर बात की तो उन्होंने पीने के लिए कोल्ड्रिंक दे दी। पीने के बाद पीड़िता बेसुध हो गई। जब उसे होश आया तो बिस्तर पर थी, शरीर पर कपड़े नही थे। उसे लग गया कि उसके साथ गलत हुआ है। वह चीखी तो शेख कासिम ने धमकाकर चुप कर दिया। इसके बाद शेख कासिम ने कहा कि रुपए और गोल्ड मांगा या यह बात पति को बताई तो समाज ओर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। इसके बाद घबराकर घर चली गई थी।