Rape By Luring a Job : महिला को नौकरी का लालच दिया, लुधियाना ले जाकर दुष्कर्म!  

कई दिन कमरे में बंद रखा, मारपीट की, पति ने जाकर छुड़ाया

773

Rape By Luring a Job : महिला को नौकरी का लालच दिया, लुधियाना ले जाकर दुष्कर्म!  

Indore : शहर की एक महिला को नौकरी का झांसा देकर उसे पंजाब ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया। बदमाशों ने उसे लुधियाना में एक कमरे में बंद रखा और कई बार दुष्कर्म किया। महिला से उसके जेवर और रूपए भी छीन लिए। पति को पता चला तो उसने लुधियाना जाकर पत्नी को चंगुल से छुड़ाया।

भंवरकुआं पुलिस ने 37 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पंकज खन्ना और कविता दोनों लुधियाना (पंजाब) निवासियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि कविता ने उसे लुधियाना में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। वो उसे बहला-फुसलाकर लुधियाना ले गई और एक कमरे में रूकवा दिया। जहां पंकज पहले से मौजूद था। पंकज और कविता ने महिला से उसके जेवर और करीब 3-4 लाख रुपए छीन लिए। पंकज ने नकदी और जेवर अपने पास रख ली और उसे कमरे में बंद कर दिया।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पंकज रोज मेरे कमरे में आता और ज्यादती करता। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी करता था। पंकज धमकाता था कि अगर उसने यह सब नहीं किया तो वो उसके बच्चे को मार देगा। जानकारी मिलने पर महिला का पति लुधियाना पहुंचा और उसे छुड़वाया। घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी हुई थी और डिप्रेशन में आ गई थी। शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को लुधियाना से पकड़कर लाया जाएगा।