
Rape Case Against Deputy Collector: रेप मामले में FIR दर्ज होने के बाद अब कभी भी हो सकती है डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी
विनोद काशिव की रिपोर्ट
बालोद: बालोद जिले के डौंडी थाना में एक डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हो गया है। एक महिला आरक्षक की शिकायत के बाद डौंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
FIR दर्ज होने का बाद अब माना जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी कभी भी पुलिस कर सकती है।
दरअसल, डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके पिता रतन लाल उइके मूलतः डौंडी ब्लॉक के ग्राम अवारी के रहने वाले हैं। अभी वर्तमान में बीजापुर जिले में पोस्टेड है। उनके खिलाफ सीएएफ की एक महिला आरक्षक ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर शादी करने का झांसा देकर करीबन एक साल से शारीरिक शोषण कर रहे थे। जब वे शादी से मुकर गए तो महिला सीधे डौंडी थाना पहुंच गई और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए. वह 3 बार प्रेग्नेंट हुई, तीनों बार जबरन अबॉर्शन करवा दिया. युवती ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर ने उसके नाम से कार खरीदी, 3 लाख रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाए. लेकिन शादी की बात करने पर टालमटोल करता रहा. इसके बाद विवाद बढ़ा तो बातचीत बंद कर दी। मजबूर होकर उसे पुलिस में रिपोर्ट करना पड़ रही है।
एएसपी बालोद मोनिका ठाकुर ने कहा कि डौंडी थाने में पीड़िता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि शादी का झांसा देते हुए एक साल से शारीरिक संबंध बनाया, जिसपर FIR दर्ज का आगे की जांच की जा रही हैं।
मिली जानकारी अनुसार 3 माह पहले बीजापुर कलेक्टर ने दिलीप उइके को भोपालपटनम जनपद के प्रभारी सीईओ पद से हटाया था। तकरीबन डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके भोपालपटनम जनपद सीईओ के पद पर बने हुए थे। इस बीच वे काफी विवादित भी रहे हैं।




