WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

उज्जैन में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: प्रदेश की राजनीति गरमाई, एक संदिग्ध से पूछताछ,SIT गठित

पीड़िता का इंदौर में इलाज जारी

Exploitation of Girl Students

उज्जैन में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: प्रदेश की राजनीति गरमाई, एक संदिग्ध से पूछताछ,SIT गठित

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: उज्जैन में एक बारह वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महाकाल थाना इलाके में बड़नगर रोड पर बच्ची सोमवार शाम घायल हालत में मिली थी। उसके कपड़े खून से सने थे।

बच्ची अर्ध नग्न अवस्था बड़नगर मार्ग पर सोमवार को मिली हैं।उसके प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें हैं।
उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि बच्ची संभवतः प्रयागराज के आसपास की रहने वाली है। जांच के लिए एसआईटी गठित की है। बच्ची ठीक से ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है कि घटना कहां हुई।

उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि शायद उज्जैन बाइपास क्षेत्र में बच्चीके साथ दुष्कर्म की शिकार हुई है। वह एक व्यक्ति का चावल नाम भी बोल रही है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने मंगलवार रात को ऑटोवाले को गिरफ्तार कर में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

उज्जैन पुलिस की विज्ञप्ति में बताया गया कि कपिल बैरागी द्वारा दी सूचना के आधार पर एक महाकाल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को अपने संरक्षण में लेकर उससे घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उसे तत्काल उसका उपचार कराया गया एवं उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है। बालिका द्वारा अपने माता के संबंध में कोई भी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

तकनीकी साक्ष्य एवम् परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इस घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई। राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, उमा भारती, वीडी शर्मा, कमलनाथ और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यजनक बताया। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

घायल बच्ची को इंदौर के अस्पताल में भर्ती करा गया है। डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता का इंदौर में इलाज चल रहा है। ग्राउंड जीरो पर जाकर पुलिस जांच कर रही है।
8 किलोमीटर के रास्ते के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। पुलिस इन रास्तों के लोगों से बात कर जानकारी हासिल भी कर रही है।