Rapist Policewala : छात्रा ने पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, FIR दर्ज

450
Land Mafia:

Indore : एक पुलिसकर्मी के खिलाफ छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए भंवरकुआं थाने में केस दर्ज करवाया है।

छात्रा का कहना है कि करीब चार साल तक उसे धोखे में रखा गया और पुलिसकर्मी उसका शोषण करता रहा। छात्रा ने शनिवार को भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई है। केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी पुलिसकर्मी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शनिवार देर रात FIR दर्ज होने के बाद खंडवा RI को इसकी सूचना दे दी गई। सागर वर्तमान में खालवा थाने में पदस्थ है। सागर की पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति हुई थी और वह कांस्टेबल की पोस्ट पर है।

थानेदार मनीषा दांगी ने बताया कि अभिनव नगर (तीन इमली) में रहने वाली 31 साल की पीड़िता की शिकायत पर सागर मोरे निवासी पंधाना (खंडवा) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। करीब चार साल तक वह युवती को शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। जब शादी करने की बात आई तो वह युवती को धमकाने लगा और आखिर में शादी से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि सागर मौर्य से 2018 में उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद सागर जब भी इंदौर आता, दोनों साथ घूमते। इस बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार संबंध बनाए । कुछ दिन पहले जब युवती ने सागर से फिर से शादी की बात कही, तो वह युवती को धमकाते हुए शादी से इनकार करने लगा।

2018 में इंदौर में आईपीएल के दौरान पीड़िता स्टेडियम में मैच देखने आई थी। वहीं उसकी सागर से पहचान हुई। बाद में दोनों की दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। दोनों ने मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज किए। दोनों फोन पर बात किया करते थे। सागर ने उसे शादी वादा किया जो बाद में ठुकरा दिया।