WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Rapist : दुराचारी को पकड़ने लगी ड्यूटी के दौरान नींद पूरी नहीं होने से 2 पुलिसकर्मी हुए दुर्घटना का शिकार!

1 पुलिसकर्मी को भोपाल रेफर किया गया!

Rapist : दुराचारी को पकड़ने लगी ड्यूटी के दौरान नींद पूरी नहीं होने से 2 पुलिसकर्मी हुए दुर्घटना का शिकार!

*हरदा से अभिषेक दमाडे की रिपोर्ट!*

Harda : 5 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार करने वाले आरोपी सुनील कोरकू की तलाश में एसपी अभिनव चौकसे दो सौ पुलिस जवान की टीम के साथ जंगल में डेरा डाले हुए थे। ऐसे में कई पुलिस कर्मी भूखे प्यासे 2 से 3 दिनों तक रात्रि जागरण कर आरोपी की तलाश कर रहें थे।

WhatsApp Image 2024 09 29 at 20.39.36 IMG 20240929 WA0182

रविवार की सुबह आरोपी नजरपुरा में पकड़ाने की सूचना मिलने के बाद टेमागांव के जंगलों से पुलिस जवान अपनी अपनी मोटरसाइकिल से वापस हरदा आ रहें थे। एएसआई भगवान यादव और प्रधान आरक्षक बब्बर धुर्वे टेमागांव के पास टोल नाके के डंडे से टकरा कर गिर गए और मोटरसाइकिल भी कुछ दूरी पर गिर गई। दोनों घायल हो गए, उन्हें डायल 1033 से हरदा जिला अस्पताल लेकर आए। जहां एएसआई भगवान यादव को भोपाल रैफर कर दिया गया। वहीं प्रधान आरक्षक धुर्वे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा हैं।