Ratan Tata Death : देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा का 86 की उम्र में निधन!

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली, देशभर में शोक!

210

Ratan Tata Death : देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा का 86 की उम्र में निधन!

Mumbai : भारतीय उद्योग जगत के सबसे बड़ा नाम और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का निधन हो गया। बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कॉरपोरेट दिग्गज रतन टाटा उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और पिछले कुछ समय से काफी बीमार थे। रतन टाटा को बीते सोमवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी हालत में सुधार की खबरें भी सामने आई, जिसके बाद लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। अब रतन नवल टाटा के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले अपनी भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रतन टाटा, जितने सफल उद्योगपति थे, उतने ही बड़े दानी भी थे। उन्होंने कई मौकों पर गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद की थी।

images 2024 10 10T000605.649

रतन टाटा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही उनकी सेहत को लेकर लोग अपनी चिंता जाहिर कर रहे थे। कॉर्पोरेट जगत और राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ आम जनता के बीच भी उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद कॉरपोरेट दिग्गज रतन टाटा ने एक बयान जारी कर सभी का उनकी चिंता करने के लिए धन्यवाद किया था और कहा था कि वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए कुछ नियमित चिकित्सा जांच करवा रहे हैं, लेकिन वह ‘अच्छे मूड’ में हैं।

रतन टाटा का आखिरी पोस्ट

रतन टाटा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था ‘मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं और सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। मैं फिलहाल अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण चिकित्सा जांच करवा रहा हूं। चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं और जनता तथा मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे गलत सूचना न फैलाएं।’

IMG 20241010 WA0006

जानकारी के मुताबिक बुधवार को रतन टाटा की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। 1991 से 28 दिसंबर 2012 को अपनी सेवानिवृत्ति तक परिवार द्वारा संचालित समूह में एक लंबी पारी खेलने के बाद रतन टाटा ने टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के सर्वशक्तिमान अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

IMG 20241010 WA0005

उसके बाद 2016-2017 तक शीर्ष पद पर एक और छोटे कार्यकाल में अपनी सेवा के दौरान उन्होंने समूह में कुछ बड़े परिवर्तन किए गए थे। विनम्र व्यवहार के लिए विख्यात रतन टाटा फिलहाल टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन हैं जिसमें सर रतन टाटा ट्रस्ट एवं एलाइड ट्रस्ट के साथ ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट एवं एलाइड ट्रस्ट भी शामिल हैं।