WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Ratlam Development Authority : मनोहर पोरवाल अध्यक्ष, प्रवीण सोनी व गोविन्द काकानी उपाध्यक्ष नियुक्त!

Ratlam Development Authority: मनोहर पोरवाल अध्यक्ष, प्रवीण सोनी व गोविन्द काकानी उपाध्यक्ष नियुक्त!

Ratlam : लंबे समय से चल रही अटकलों और राजनीतिक खींचतान के बाद आखिरकार रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) में प्रमुख नियुक्तियों पर बुधवार को विराम लग गया। राज्य शासन ने BJP के वरिष्ठ नेता और केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के करीबी मनोहर पोरवाल को RDA का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण सोनी और पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी गोविंद काकानी को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं राजेन्द्र सिंह गोयल, राजेन्द्र मौर्य, धीरज व्यास, श्रीमती राखी व्यास व श्रीमती किरण महावर को सदस्य नियुक्त किया गया है। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए BJP के कई सीनियर लीडर की दावेदारी थी इसमें मनोहर पोरवाल, प्रवीण सोनी और गोविन्द काकानी ने अपने कद, राजनीतिक और व्यक्तिगत व्यवहार से बाजी मारी!