Ratlam Division Ranks Number One in the Country : मालगाड़ियों को समय पर चलाने में रतलाम मंडल देश में नम्बर वन, फरवरी में रेलवे का दूसरा रिकॉर्ड!

96

Ratlam Division Ranks Number One in the Country : मालगाड़ियों को समय पर चलाने में रतलाम मंडल देश में नम्बर वन, फरवरी में रेलवे का दूसरा रिकॉर्ड!

Ratlam : पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल भारतीय रेलवे में नंबर वन बन गया है। फरवरी महीने में रेलवे का यह दूसरा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। रतलाम मंडल ने प्रि-डिपार्चर डिटेंशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धि दर्ज की है।भारतीय रेलवे के उन बड़े मंडलों में जहां प्रतिदिन 100 से अधिक मालगाड़ियों के लिए टीए जारी किए जाते हैं। रतलाम मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पश्चिम रेलवे को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व परिचालन विभाग के कुशल मार्गदर्शन तथा परिचालन से जुड़े विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है। इसी सामूहिक प्रयास के कारण रतलाम मंडल इस महत्वपूर्ण मुकाम तक पहुंचने में सफल हुआ है।

 

इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए मंडल में क्रू बुकिंग की प्रक्रिया को पूरी तरह आधुनिक बनाया गया है। क्रू बुकिंग में 100% FOIS-CMS (फ्रेट ऑपरेशन मैनेजमेंट सिस्टम) और क्रू मैनेजमेंट सिस्टम) का एकीकरण सुनिश्चित किया गया है तथा बुकिंग केवल इंटीग्रेटेड FOIS ID एफओआईएस आईडी के माध्यम से की जा रही है। इसके साथ ही क्रू लॉबी की नियमित निगरानी की व्यवस्था की गई हैं। जिससे क्रू को समय पर ड्यूटी के लिए भेजना और समय पर क्रू टीए प्रदान करना संभव हो सका है तथा पुट-बैक प्रक्रिया भी समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा रही है।

 

रेलवे यार्डों में उन ट्रेनों के लिए अलग-अलग सेगमेंटेशन की व्यवस्था की गई है जो थ्रू ट्रेन होती हैं या जिनमें इंजन परिवर्तन की आवश्यकता होती है। इससे संचालन में होने वाली अनावश्यक देरी को काफी हद तक कम किया गया है। साथ ही मालगाड़ियों की औसत गति में सुधार, क्रू के कार्य घंटों पर बेहतर नियंत्रण तथा प्रमुख यार्डों और क्रू बदलने के स्थानों पर होने वाली कंजेशन में कमी भी इस सफलता के प्रमुख कारक रहें हैं। इन्‍हीं प्रयासों और प्रभावी समन्वय का परिणाम है कि फरवरी 2026 में रतलाम मंडल ने 41 मिनट की प्रि-डिपार्चर डिटेंशन के साथ भारतीय रेलवे के उन प्रमुख मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जहां से प्रतिदिन 100 से अधिक ट्रेनों के लिए टीए जारी किए जाते हैं!

 

फरवरी में रेलवे का दूसरा रिकॉर्ड!

मंडल का फरवरी महीने में यह दूसरा रिकॉर्ड हैं इससे पहले 28 दिनों में 1.82 मिलीयन टन माल लदान किया था। यह बीते कई सालों का सबसे अधिक था। रेलवे ने 38 फूडग्रेन रेक 0.10 MT, लोड़ किए थे जो फरवरी 2025 के 13 रेक 0.03 MT की तूलना में 25 रेक यानी लगभग 192% अधिक हैं। इससे पहले 10 जनवरी 2026 को मंडल ने अब तक की सबसे लंबी दूरी वाली अनब्रोकन लांग हॉल मालगाड़ी का सफल ट्रायल किया था। वहीं सितंबर 2025 में मंडल ने गुड्स ट्रेनों की सर्वाधिक एवरेज स्पीड 39.02 किमी प्रति घंटा हासिल कर देश में दूसरा स्थान बनाते हुए रिकार्ड दर्ज किया था!

जानिए क्या हैं प्रि-डिपार्चर डिटेंशन?

प्रि-डिपार्चर डिटेंशन वह औसत समय होता हैं, जो किसी मालगाड़ी को क्रु साइन ऑन जारी होने के बाद यार्ड या स्टेशन से वास्तविक रूप से रवाना होने तक लगता है। वैसे गुड्स ट्रेनों को चलाने के लिए सबसे पहले TA जारी होती हैं और उसके आधार पर क्रु-बुकिंग, इंजन उपलब्धता, सिग्नल और लाइन क्लीयरेंस की प्रोसेसिंग होती हैं। TA जारी होने से लेकर ट्रेन के वास्तविक रवाना होने के बीच लगने वाले इसी समय को PDD कहा जाता हैं!