Ratlam Hottest City : MP में सबसे ज्यादा तापमान 44.2 डिग्री रतलाम में, स्कूल कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक ही!

1043

Ratlam Hottest City : MP में सबसे ज्यादा तापमान 44.2 डिग्री रतलाम में, स्कूल कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक ही!

 

Ratlam : मध्य प्रदेश में रतलाम में अप्रैल माह की गर्मी ने रिकॉर्ड तोड दिए हैं। प्रदेश भर में बुधवार का दिन रतलाम के लिए सबसे गर्म दिन रहा। यहां का तापमान 1 डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री पहुंच गया हैं। यह तापमान इस सीजन का सबसे अधिक रहा प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान 44 डिग्री रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।

लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया हैं कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। इस दौरान सिर ढंकने की भी अपील की गई है।

बढ़ते तापमान की वजह से स्कूलों का समय भी बदल गया हैं अब जिले भर के स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुल सकेंगे। एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने बुधवार को इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं।