WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Title of Ratlam Idol : अनुनाद द्वारा रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले आयोजन में अनीता थापा ने पाया रतलाम आइडल का खिताब!

2
WhatsApp Image 2026 06 23 At 15.01.15

Title of Ratlam Idol : अनुनाद द्वारा रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले आयोजन में अनीता थापा ने पाया रतलाम आइडल का खिताब!

Ratlam : शहर के अतिथि पैलेस में अनुनाद संस्था के बेनर तले अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एवं जन कल्याण समिति द्वारा शहर की संगीत प्रतिभाओं को निखारने हेतु रतलाम आईडल प्रतिस्पर्धा का अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिसमें रतलाम शहर के गीत-संगीत साधकों सहित गीत-संगीत प्रेमियों ने सैकड़ों की संख्या मे उपस्थिति दर्ज कर रतलाम आइडल ग्रैंड फिनाले को अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बना दिया यह दर्शाता हैं की अनुनाद संस्था ने गरिमामय आयोजन कर, प्रतिभागियों को तैयार कर, प्रतिभागियों की मेहनत और कराओके के दौर मे भी लाइव आर्केस्ट्रा के माध्यम से जीवन्त संगीत देने वाले समस्त साथियों की टीम ने रतलाम शहर के संगीत मे अभिरूचि रखने वाले जनमानस का मन मोह लिया।

अनुनाद संस्था अध्यक्ष अजीत जैन ने बताया की अनुनाद संस्था का हमेशा ही उद्देश्य रहा हैं की रतलाम शहर की प्रतिभाओं को न सिर्फ प्रोत्साहित करना हैं वरन प्रतिभाओं को गरिमामय आयोजन के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना भी रहा हैं जिससे वे न सिर्फ रतलाम का नाम राज्य स्तर पर वरन राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन कर सके। मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, उद्योगपति सुशील अजमेरा, रिची सिंह धीमन, पत्रकार राकेश पोरवाल एवम युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट शगुन बडजात्या थे।

अजीत जैन ने बताया कि रतलाम आइडल के ग्रैंड फिनाले में कुल 11 प्रतिभागीयों ने अपनी कला का जलवा बिखेरा जिसमें श्रीमती सुदर्शन सिंह, अनिता सिंह थापा, ईश्वी लुणावत, दिया परसाई, विवेक शर्मा, आरके राठोड़, जोहेब मंसूरी, आशीष चौहान, विनोद राठोड़, राजेश तिवारी एवं जीवन सोनी रहें। निर्णायक की भूमिका अनिता पंडित “सजदा सिस्टर सोनी टीवी एक्स फैक्टर फेम मेघा चौहान “इण्डियन ऑयडल फेम”, बलजिन्दरसिंह “बल्लु अन्तर्राष्टीय बांसुरी वादक कमलेश कंडारा अन्तर्राष्टीय तबला वादक ने निभाई।

इस कार्यक्रम को जीवन्त संगीत के माध्यम से रौचक बनाने में अनुनाद के म्युजिशियन सर्वश्री अजीत जैन ड्रमर, दिलीप व्यास पेडिस्ट, रमन सिंह हारोड़, कांगो- ढोलक प्लेयर, अमीत शर्मा की-बोर्ड प्लेयर, जितेन्द्र चौहान की-बोर्ड प्लेयर, दिनेश भंवरिया सेक्सोफोन, तन्जीम सैयद गिटार, विनय राठोड़ तबला, राजेश बैरागी साईड परकशन, सुरेंद्र शर्मा साउण्ड व्यवस्था एवम बंटी लुईस, वीडियो रिकॉर्डिंग पर सार्थक प्रयास रहा।
समापन पर संस्था अध्यक्ष अजीत जैन एवं संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा ने आयोजन की विजेता श्रीमती अनीता थापा और द्वितीय स्थान पर विनोद सोलंकी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया!