Ratlam News: बेलड़ी आचार्य श्री का बाजना में 55 वर्ष बाद हुआ भव्य मंगल प्रवेश

1047

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

रतलाम. बंधु बेलड़ी प.पू.आचार्य देव श्री जिनचंद्रसागरसूरिजी म.सा.आदि सुविशाल श्रमण श्रमणी वृन्द का 55 वर्ष बाद बाजना में मंगल प्रवेश हुआ।सकल श्रीसंघ द्वारा आयोजित भव्य प्रवेश सामैया में समाजजनों ने हर घर प्रतिष्ठान के बाहर गहुली सजाकर आचार्य श्री के दर्शन वंदन किए।

नूतन बालमुनि एवं साध्वीजी के प्रथम बाजना आगमन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह रहा।

ढोल ढमाके और बैंड बाजे के साथ आचार्य श्री के प्रवेश सामैया की शुरुआत सांवरिया गार्डन से हुई। नगर के प्रमुख मार्गों पर पालरेचा परिवार सहित विभिन्न परिवारों ने स्वागत द्वार सजाए थे।

WhatsApp Image 2022 06 04 at 8.05.45 PM

समाजजनों ने आचार्य श्री के पुरे 55 साल बाजना में आगमन पर उत्सव पूर्वक उत्साह प्रकट किया।मार्ग में जगह जगह गहुली करते हुए दर्शन वंदन किया गया।

प्रमुख मार्गो पर भ्रमण करते हुए सामैया उपाश्रय में पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुआ।यहां सकल श्री संघ की ओर से आचार्य श्री को काम्बली भेंट की गई।

श्रद्धा भाव हमेशा बना रहे

यहां आचार्यश्री ने संस्मरण सुनाते हुए बताया कि इसके पूर्व हम बाजना में सन 1966 में आये थे। तब हम पूज्य श्री धर्मसागरजी म.सा. की निश्रा में विहार करते हुए यंहा पहुंचे थे।

उस समय का बाजना और आज का बाजना बहुत बदल गया हैं।

लेकिन गुरु भगवंतों के प्रति श्रीसंघ का अहोभाव ज्यों का त्यों है। यही श्रद्धा भाव हमेशा बना रहना चाहिए।श्रद्धा के बिना धर्म के मार्ग पर आए नहीं बढ़ा जा सकता है।

पुण्य भूमि का प्रताप

गत वर्ष दीक्षा के पश्चात पहली बार बाजना आये मुनिराज श्री पुण्यचन्द्रसागरजी म.सा. ने बताया कि इसी पावन भूमि से मुझे धर्म और आराधना के संस्कार मिले थे।

सांसारिक पक्ष से यह मेरे मामा का गांव है।मैंने अपने जीवन का प्रथम उपधान तप यही किया था और यहीं से संयम जीवन के भाव जागे थे।

WhatsApp Image 2022 06 04 at 8.05.45 PM 1

इस भूमि का पुण्य प्रताप है कि यंहा गुरु भगवंत आते है। यहाँ पू.पदमचन्द्रसागरजी म.सा.एवं पू आनंदचन्द्रसागर जी म.सा. ने भी व्याख्यान दिए।

कार्यक्रम का संचालन रवि पालरेचा ने किया।

गुजरात की ओर विहार

आचार्य श्री बाजना से कुशलगढ़ की ओर विहार कर तत्पश्चात लिमडी होकर गुजरात में प्रवेश करेंगे।

मध्यप्रदेश में उनकी करीब 40 दिन का इंदौर, रतलाम, सैलाना एवं बाजना में अभूतपूर्व निश्रा का लाभ श्रीसंघ को मिला।इस दौरान इंदौर, रतलाम और सैलाना में दीक्षा के भव्य आयोजन सम्पन्न हुए।

Author profile
WhatsApp Image 2022 01 29 at 4.46.12 AM
रमेश सोनी

पिछले अठ्ठाइस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय। इस दौरान रतलाम और प्रदेश से प्रकाशित कई समाचार पत्रों में संवाददाता से लेकर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वर्तमान में आपके अपने न्यूज़ पोर्टल मीडियावाला के ब्यूरो चीफ हैं।