WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Ratlam News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे से पहले ही पार्टी में अंतर्कलह,कांग्रेस की महिला नेत्री ने दिया त्यागपत्र

 _मध्य प्रदेश में हाशिए पर आई कांग्रेस द्वारा रतलाम से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने के निर्णय से पहले ही_ _कांग्रेस की एक महिला नेत्री ने इस्तीफा देकर रतलाम सहित प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को पेशोपेश में डाल दिया।_ 

2193

 

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: विधानसभा चुनाव 2023 की शुरुआत कांग्रेस ने रतलाम से करने का फैसला किया और इसके लिए कमलनाथ

22 अप्रैल को रतलाम पंहुच रहें हैं।कमलनाथ के रतलाम पंहुचने से पहले ही कांग्रेस में भूचाल आ गया।कारण रहा प्रदेश कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रवक्ता व 2013 में शहर से विधानसभा चुनाव लड़ी अदिति दवेसर का पार्टी से त्यागपत्र देना।

 

पार्टी के अनुसार वे शहर में अपनी उपेक्षा से नाराज थी। वैसे प्रदेश कांग्रेस ने अब तक त्यागपत्र मंजूर नहीं किया है। कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा उनको इस मामले में समझाइश दी जा रही है।कांग्रेस में महिला नेत्री के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है।

एक और कांग्रेस अध्यक्ष का रतलाम आना और आने के पहले ही अंतर्कलह की सुगबुगाहट कमलनाथ के कानों तक पहुंची तो उनका भी चिंतित होना स्वाभाविक है।

बता दें कि अदिति दवेसर एक सामाजिक कार्यकर्ता और ब्राह्मणों में बड़ी नेता के रूप में प्रसिद्ध है। दवेसर के त्याग पत्र के बाद यह बात भी सामने आ रही है कि दर्जन से अधिक बड़े नेता कांग्रेस से त्यागपत्र देने जा रहे है।