Ratlam News: प्रेम विवाह बदला लातों धुंसो में,मामला पंहुचा थाने पर

1040

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में विवाहिता द्वारा ससुराल में हंगामा करने पर उसके पति और सुसराल वालों ने मिलकर विवाहिता की पिटाई कर दी।

मामला थाने तक पहुंचा जहां आरोपी के विरुद्ध कार्यवाहीं कर घायल विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि 3 साल पहले हुएं लव मैरीज में दरार आने पर कुछ महीनों से पति-पत्नी अलग अलग रह रहे थे।वहीं पत्नी को पता चला की उसका पति दूसरी शादी की तैयारी में है तो वह मामले की शिकायत लेकर ससुराल पहुंची थी।पति को पता चला तो पति ने पत्नी की थप्पड़ और लातों से पिटाई कर दी।घटना शुक्रवार रात की है।घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

कस्तूरबा नगर में रहने वाली पिंकी ने 3 साल पहले जवाहर नगर में रहने वाले दीपक टाक से प्रेम विवाह किया था।कुछ समय अच्छा बितने के बाद दोनों में विवाद होने लगा था।विवादों के चलते दोनों लगभग 4 माह से अलग रह रहे थे।दीपक की पत्नी पिंकी का आरोप है कि दीपक ने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है।

जिसकी खबर लगते ही वह शुक्रवार रात अपने ससुराल गई थी।तभी उसकी सास से कहासुनी हो गई।कुछ देर बाद उसका पति दीपक भी वहां पहुंच गया।उसने सड़क पर ही पिंकी के साथ मारपीट शुरू कर दी।उसे थप्पड़ों से मारा और लात से भी पिटाई कर दी और धक्का दे दिया जिससे पिंकी के सिर और पेट में चोटें आई हैं।घायल पिंकी को अस्पताल भर्ती किया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने दीपक और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Also Read: Kissa-A-IAS: पति जहां पुलिस कमिश्नर रहे अब वही हैं पत्नी पुलिस कमिश्नर 

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
पति पत्नी दोनों साथ रहते थे। कभी पति माता पिता के पास चला जाता था।शुक्रवार की रात को किसी बात को लेकर पिंकी ससुराल पहुंची तभी पति द्वारा पिंकी की पिटाई का मामला सामने आया है।पति दीपक को पुलिस ने राउंडअप कर लिया है। जिससे पूछताछ कर रहे है।

ओपी सिंह,थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम