WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ratlam News: वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

WhatsApp Image 2022 03 08 At 9.42.49 PM 696x463

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: महिला दिवस के मौके पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कार्यालय में संगठन के बेनर तले गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ अनामिका अवस्थी सीनियर डी पावर कल्पना मीणा रही।

डॉ अनामिका अवस्थी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि
महिलाओं में उस शक्ति का प्रवाह होता है,जिससे वो अपने जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती हैं और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती हैं।समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तिकरण है।महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। ताकि उन्हें रोजगार,शिक्षा, आर्थिक तरक्की के बराबरी के मौके मिल सके,जिससे वह सामाजिक स्वतंत्रता और तरक्की प्राप्त कर सके।यह वह तरीका है, जिसके द्वारा महिलाएं भी पुरुषों की तरह अपनी हर आकंक्षाओं को पूरा कर सके।

महिलाओं को अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए घर और ऑफिस के कार्य के साथ अपने और परिवार के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए।और अपने आप को सदैव फिट रखना चाहिए l

सिनियर डी.ई.ई पावर कल्पना मीना ने संबोधित करते हुए कहां कि महिलाओं को महिला सशक्तीकरण को बेहद आसान शब्दों में परिभाषित किया जा सकता है कि इससे महिलाएं शक्तिशाली बनती है जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है।समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना महिला सशक्तीकरण है।

मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कार्यक्रम का विषय महिला सशक्तिकरण रहा।
कार्यक्रम का संचालन संध्या यादव ने किया। साथ ही कार्यक्रम को जे.सी. बैंक डायरेक्टर नीलम,
सपना शर्मा,श्रेया चऋषी ने भी संबोधित किया l

इस अवसर पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री श्री अभिलाष नागर एवं अध्यक्ष रफीक मंसूरी,संयुक्त मंडल मंत्री चंपालाल गड़वानी सहायक मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज,जे.सी बैंक डायरेक्टर वाजीद खान,राजेंद्र चौधरी,गौरव संत,अरविंद शर्मा,इमरान खान महिला समिति की रमा श्रीवास,सीमा उपाध्याय,शीला सिंह सुरेखा रामावत,मनोरमा गहलोत रजनी जॉन,ममता वर्मा,पल्लवी मीना, नेहा परमार,दीपा शर्मा सहित अन्य मौजूद रही l