
Ratlam Police Takes Action कांबिंग गश्त कर, गुंडे-बदमाशों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई!
Ratlam : जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में SP अमित कुमार की अगुवाई में 4 अप्रैल शनिवार की रात्रि में रतलाम जिले के सभी अनुभागों में ASP विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में ट्रेनी TRAINEE IPS वैभव प्रिय, CSP सत्येंद्र घनघोरिया, SDOP किशोर पाटनवाला, CSP जावरा युवराज सिंह चौहान, SDOP जावरा संदीप मालवीय, SDOP सैलाना सुश्री नीलम बघेल, SDOP आलोट सुश्री पल्लवी गौर, DSP अजय सारवान, DSP आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे-बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

इस हेतु CSP सत्येंद्र घनघोरिया ने पुराने कंट्रोल रूम पर शहर अनुभाग के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया तथा बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण कर गुंडे-बदमाशों की चेकिंग की गई। साथ ही जनसंवाद के माध्यम से लोगों को समझाइश भी दी गई। कांबिंग गश्त के दौरान जिले भर में पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार- 24 स्थायी वारंटियों तथा 61- गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए।

क्या कहते हैं अधिकारी!
रतलाम पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी!
सत्येन्द्र घनघोरिया
सीएसपी रतलाम शहर!






