Ratlama Champion League Launched : खेल युवा पीढ़ी के लिए खेल मैदान से जोड़ने के साथ जीवन में अच्छे चरित्र और अनुशासन जैसे नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं: कृष्णानंद जी महाराज 

106

Ratlama Champion League Launched : खेल युवा पीढ़ी के लिए खेल मैदान से जोड़ने के साथ जीवन में अच्छे चरित्र और अनुशासन जैसे नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं: कृष्णानंद जी महाराज 

Ratlam : स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम की खेल प्रतिभाओं के सृजन के उद्वेश्य से 26 मार्च से 11 अप्रैल तक टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ श्री कृष्णानंद जी महाराज बगलामुखी खाचरोद पीठाधीश्वर, परम पूज्य श्री शिवानंदगीरीजी महाराज, पंडित भारद्वाज, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रह्लाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के आतिथ्य में हुआ।

संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, सचिव जयेश राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कृष्णानंदजी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवा पीढ़ी के लिए खेल मैदान से जोड़ने के साथ जीवन में अच्छे चरित्र और अनुशासन जैसे नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं।

महापौर प्रह्लाद पटेल ने कहा कि खेलों से जहां हमें अनुशासनात्मक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है वहीं दूसरी ओर एक टीम के रूप में कार्य करने की सीख भी मिलती हैं। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की यही सोच रही की खेल मैदान से युवा अधिक से अधिक जुड़े, खेलने से तनाव कम होता है, मनोदशा सकारात्मक होती हैं और स्थिरता, धैर्य और ध्यान बढ़ता है साथ ही खेलों से सामाजिक संबंधों का विकास के साथ नेतृत्व कौशल बढ़ता हैं। समिति द्वारा 1500 से अधिक दर्शकों के बैठने हेतु पेवेलियन बनाया गया। स्पर्धा आईपीएल की तर्ज पर लीग मैच के खेले जा रहें। मैच के प्रारंभ में सभी 14 टीमों के साथ अतिथियों ने परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान किया।

शानदार आतिशबाजी के साथ मैच! 

खत्म इलेवन टीम खिलाड़ी बैंड बाजे के साथ मैदान में उतरे। प्रथम मैच हॉट रोड सुपर किंग्स वि रेल्वे रॉकेट के मध्य 10 ओवर के मैच हाट रोड किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 115 रन लक्ष्य दिया रेलवे रॉकेट 8 विकेट खोकर मात्र 85 रन ही बना सकी हॉट रोड सुपर किंग्स 30 रनों से विजय के साथ आगाज किया। इम्तियाज हुसैन मेन ऑफ द मैच के साथ बेस्ट बल्लेबाज , गौरव पाठक बेस्ट बोलर रहें। द्वितीय मैच सूर्या वॉरियर्स वीं हिंद टाइटंस के मध्य सूर्या वॉरियर्स 38 रन से जीत दर्ज की राजेश सोनकर की आतिशी पारी 19 बाल पर 44 रन।

IMG 20260329 WA0015

मेन ऑफ द मैच! 

तृतीय मैच पुलिस बॉयज डुग्गू वीं फाइनेंस सर्किल रोमांचक मैच में फाइनेंस सर्किल 5 विकेट से जीत दर्ज की मेन ऑफ द मैच अक्षय चौधरी रहें। स्पर्धा के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए!

प्रथम! 

रेलवे रॉकेट वीं हिंद टाइटंस के मध्य मुकाबले में रेलवे रॉकेट ने 10 ओवर में 60 रन 10 विकेट पर बनाने का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में हिंद टाइटंस ने स्पर्धा का यह मैच 16 बालों में चौके छक्के की बारिश कर 62 रन बनाकर बड़ी आसानी से मैच जीत लिया।

द्वितीय मैच! 

शेरानी किंग्स वि खतम इलेवन के मध्य हुए मैच में शेरानी ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 91 रनों का लक्ष्य दिया। खतम इलेवन ने मात्र 5 ओवर एक विकेट में ही लक्ष्य हासिल कर अपना विजय अभियान जारी रखा। ललित खुशयानी के शानदार 6 छक्के और तीन चौकों के साथ अपना अर्ध शतक पूरा किया का RCL में पहला अर्धशतक लगाया।

तीसरा मैच!

जवाहर टाइगर्स वि एन एन जी के मध्य पहले बल्लेबाजी करते हुए जवाहर ने 10 ओवर में 83 रनो का लक्ष्य दिया जिसे एनएनजी ने 7 विकेट खोकर मात्र 8.3 बाल पर जीत दर्ज की।

सभी मेन ऑफ द मैच स्वर्गीय श्रीमती श्यामा, महेंद्र ओझा की स्मृति में उनके सुपुत्र अशिम ओझा की और से नगद 500 रुपए के साथ प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर महेंद्र कोठारी दिनेश पोरवाल, वैभव जाट देवशंकर पांडे, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, दिनेश राठौर, प्रिंस बना, दीपक मईड़ा, गोपाल सोलंकी, अनारसिंह, दिलीप गांधी ,मनीष शर्मा, किशोर बिजरावत, रखब, अरुण चौरड़िया, लवकेश जोशी, योगेंद्र जोदोन, अजय मालाकार, दिग्विजय सिंह, कवि चंचल, विजय राठौर, अविनाश शर्मा, चेतन शर्मा प्रशांत व्यास, सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक आदि मौजूद रहें!

देखिए वीडियो क्या कह रहें हैं पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी!