WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़

Ravi Tandon: रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का 86 साल की उम्र में निधन

WhatsApp Image 2022 02 11 At 8.36.50 PM 696x391

Indore : अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता और जाने-माने फिल्म निर्देशक रहे रवि टंडन का शुक्रवार तड़के 3.30 बजे अपने मुंबई स्थित घर पर निधन हो गया। वे 86 साल के थे। रवि टंडन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वे फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे थे।

86 साल के रवि टंडन यूं तो चलने-फिरने में समर्थ थे। लेकिन, पिछले कुछ समय से उनके फेफड़ों में तकलीफ थी। वे लंग फाइब्रोसिस नामक फेफड़ों की समस्या से ग्रस्त थे, जिससे उन्हें सांस लेने में काफी मुश्किलें पेश आ रही थीं। इस बीमारी के चलते तड़के साढ़े 3 बजे उन्होंने मुंबई स्थित जुहू के अपने घर पर नींद में अंतिम सांसें लीं।

कई फिल्मों का निर्देशन किया
आज शाम सांताक्रूज स्थित श्मशान भूमि में रवि टंडन के पार्थिव शरीर का पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रवि टंडन ने 70 और 80 के दशक में कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था। वे 1960 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव इन शिमला’ में बतौर एक्टर भी नजर आए थे।

उन्होंने खेल खेल में, मजबूर, अनहोनी, खुद्दार , जिंदगी, नजराना, एक मैं और एक तू, जवाब, आन और शान, निर्माण, झूठा कहीं का, चोर हो तो ऐसा जैसी फिल्मों का निर्देशन कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। रवि टंडन ने एक सहायक निर्देशक के तौर पर अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी और निर्देशन के साथ-साथ कुछ फिल्मों का निर्माण भी किया था।