
पढ़ना जारी रखें
देवी शरण ने बताई है हाईजैक की कहानी
जब देवी शरण विमान में बैठे थे, तब उनके बहुत प्लान थे। वह अपने परिवार के साथ क्रिसमस की छुट्टियां एन्जॉय करना चाहते थे। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। खैर, विमान हाईजैक के बाद जब देवी शरण भारत लौटे, तब उनकी बहादुरी के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। भारतीय इतिहास की सबसे लंबी हाईजैक घटना पर देवी शरण ने ‘फ्लाइट इंटु फियर’ में आईसी 814 हाईजैक की कहानी बताई, जिससे प्रेरित होकर अनुभव सिन्हा ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज वेब सीरीज आईसी 814: द कंधार हाईजैक बनाई है।
क्यों आईसी 814 को लेकर मचा है बवाल?
29 अगस्त को रिलीज हुई आईसी 814 में देवी शरण का किरदार विजय वर्मा ने निभाया है। अनुभव सिन्हा निर्देशित इस सीरीज को बहुत पसंद किया जा रहा है, लेकिन आतंकवादियों के नाम पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, सीरीज में आंतकवादियों के नाम हिंदू रखे गए हैं, जिस पर बवाल मचा है। दरअसल, हाईजैकर्स ने हिंदू नाम को कोडनेम रखा था। हालांकि, लोगों का कहना है कि अनुभव सिन्हा ने जानबूझकर आंतकावादियों के नाम हिंदू रखे हैं।