
पढ़ना जारी रखें
विवादास्पद बयानों के साथ सोर्स दिखाने की हिदायत
सेंसर बोर्ड ने सख्त हिदायत दी है कि ‘इमरजेंसी’ की रिलीज से पहले उसमें बताए गए 10 बदलाव करने होंगे। साथ ही 3 सीन भी डिलीट करने के निर्देश दिए गए। यह भी कहा गया कि फिल्म में जहां-जहां विवादित बयान हैं, वहां फैक्ट्स भी दिखाए जाएं। सेंसर बोर्ड ने यह भी कहा कि फिल्म में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड मिल्हौस निक्सन ने जहां भारतीय महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी की और जहां ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने भारतीयों को खरगोशों की तरह रीप्रोडक्शन करने वाला बयान दिया था, वहां बयान के सोर्स दिखाने होंगे।
‘इमरजेंसी’ में सेंसर बोर्ड ने कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड’ को उन 10 बदलावों की लिस्ट भेजी है, जो फिल्म में किए जाने हैं। इनमें ज्यादातर वो सीन्स हैं, जिन पर सिख संगठनों ने आपत्ति जताई है। मुंबई में भी हजारों सिखों ने फिल्म के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए थे।