Record of Marks in UPSC : यूपीएससी में शक्ति दुबे ने टॉप किया, पर अंकों का रिकॉर्ड नहीं टूट सका! 

जानिए, UPSC में किस कैंडिडेट का है सर्वाधिक नंबरों का रिकॉर्ड!  

439
UPSC

Record of Marks in UPSC : यूपीएससी में शक्ति दुबे ने टॉप किया, पर अंकों का रिकॉर्ड नहीं टूट सका! 

Record of Marks in UPSC : यूपीएससी में शक्ति दुबे ने टॉप किया, पर अंकों का रिकॉर्ड नहीं टूट सका! 

New Delhi : यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ। रिजल्ट के बाद अब चयनित उम्मीदवारों के मार्क्स भी जारी हो गए। यूपीएससी की तरफ से सभी कैंडिडेट्स की मार्कशीट जारी हुई है। लेकिन, हाईएस्ट मार्क्स का रिकॉर्ड अब भी नहीं टूट पाया। यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में इस बार प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने रैंक 1 लाकर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर हरियाणा की हर्षिता गोयल का नाम था।

Read More….


Maharashtra’s First Muslim Woman IAS : यवतमाल के ऑटो ड्राइवर की बेटी अदीबा महाराष्ट्र की पहली मुस्लिम IAS बनी!


यूपीएससी सिविल सर्विस में टॉप करने वाली शक्ति दुबे मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। शक्ति की स्कूलिंग प्रयागराज में ही हुई। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से किया। इसके बाद मास्टर्स के लिए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। बीएचयू से मास्टर्स के बाद शक्ति दुबे यूपीएससी की तैयारी में लग गईं। कई प्रयासों के बाद उन्हें रैंक 1 हासिल हुआ है और वो आईएएस के लिए सेलेक्ट हो गई हैं।

Read More…


IPS Birdev Dhone : भेड़ चराने गए बीरदेव ढोने को उसके दोस्त ने फोन करके बताया ‘तू तो IPS बन गया रे!’

 


 

शक्ति दुबे को यूपीएससी सिविल सर्विस में कुल 1043 मार्क्स प्राप्त हुए। इसमें लिखित परीक्षा में उन्हें 843 मार्क्स मिले। वहीं, पर्सनल इंटरव्यू राउंड में शक्ति को 200 मार्क्स मिले हैं। ऐसे में उनको इस बार सबसे ज्यादा अंक मिला है। सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए, जिसमें शक्ति दुबे ने 1043 अंकों के साथ टॉप किया है। हालांकि, साल 2017 में यूपीएससी के टॉपर अनुदीप दुरीशेट्टी के नाम अनोखा रिकॉर्ड है। उन्होंने सिविल सर्विस में कुल 1126 मार्क्स प्राप्त किए थे. उनका रिकॉर्ड अब तक नहीं टूट पाया है।