Record Rain : शुक्रवार से अब तक पौने 12 इंच बारिश रिकॉर्ड, अभी बारिश थमी नहीं! 

नदी-नाले उफान पर, शहर के चौक-चौराहों पर पानी का सैलाब दिखाई दे रहा! 

448

Record Rain : शुक्रवार से अब तक पौने 12 इंच बारिश रिकॉर्ड, अभी बारिश थमी नहीं! 

Indore : पिछले 30 घंटों से शहर और आसपास भारी बारिश हो रही है। इस बारिश ने शहर वासियों की मुश्किलें खड़ी कर दी। बारिश के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। आज शाम 6 बजे तक शहर में 12 इंच बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार दोपहर 3 बजे से हो रही बारिश का सिलसिला शनिवार को भी पूरा दिन जारी रहा। मूसलाधार बारिश से नदी-नाले भी उफान पर हैं। शहर के चौक-चौराहों पर पानी का सैलाब दिखाई दे रहा है।

IMG 20230916 WA0071

इस बारिश के कारण इंदौर की सड़कें तालाब बन गई हैं और लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। इसके अलावा इंदौर शहर में यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। बंगाली चौराहे से लेकर पिलियाखाल जनता कॉलोनी तक जलभराव हो गया है। पिलियाखाल जनता कॉलोनी में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। इसके चलते लोगों को रेस्क्यू किया गया है। साथ ही बच्चों को भी सुरक्षित निकाला गया है।

जिले में भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कहा गया कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के स्थानीय निकाय से संपर्क में रहें। आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम किसी भी विपरीत परिस्थितियों के लिए तैयार रहें। सभी एसडीम SDRF, पुलिस, नगर निगम एवं एमपीईबी के साथ समन्वय स्थापित कर आपदा में तत्काल राहत कार्य शुरू करें।

IMG 20230916 WA0069

कलेक्टर के निर्देश के बाद नगर निगम के सभी चुनाव अधिकारी अमले के साथ मैदान में है वही होमगार्ड और एसडीआरएफ का अमला भी तैनात है। अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन एवं एडीएम रोशन राय लगातार अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर रहे हैं।