WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Recovery of Old Dues : बिजली कंपनी ने पुराने बकाया बिलों की वसूली के लिए 4000 कर्मचारियों को लगाया!

जनवरी अंत तक शत-प्रतिशत पुराने बकायादारों से संपर्क, 3000 से ज्यादा कनेक्शन भी काटेंगे!

Recovery of Old Dues : बिजली कंपनी ने पुराने बकाया बिलों की वसूली के लिए 4000 कर्मचारियों को लगाया!

Indore : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी की प्रबंध निदेशक रजनी सिंह के आदेश के अनुसार इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, शाजापुर सहित सभी 15 जिलों में पुराने बकायादारों के खिलाफ कार्यवाही व बिल राशि वसूली का सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुराने बकायादार शत प्रतिशत उपभोक्ताओं से जनवरी माह के दौरान सम्पर्क कर राशि वसूली की जा रही है। शनिवार को इंदौर जिले के 64 जोन वितरण केन्द्र सहित कम्पनी क्षेत्र के 400 से ज्यादा जोन वितरण केन्द्र के तहत 4000 कार्मिकों द्वारा बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान जब्ती व कुर्की की कार्रवाई भी गई।

कंपनी प्रबंधन के लक्ष्य के अनुसार जारी सिंचाई बिलों की शत-प्रतिशत वसूली की जाना है। इसके अलावा घरेलू, गैर घरेलू, औद्योगिक श्रेणी के तीन माह, छः माह या अधिक समय से राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के भी बिजली बिलों की अभियान चलाकर वसूली की जा रही है। जनवरी के शेष 13 दिनों में कम्पनी का लक्ष्य है कि पुराने बकाया बिलों संबंधित उपभोक्ताओं से कम से कम 100 करोड़ रु. का राजस्व संग्रहण किया जाए। इसी के लिए सघन अभियान संचालित किया जा रहा है।

पिछले एक सप्ताह में कार, बाइक समेत दर्जनों वाहन जब्त किए गए हैं। प्रतिदिन कंपनी क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा कनेक्शन काटे जा रहे हैं। विद्युत वितरण कम्पनी ने एक बार फिर बकायादारों से राशि जमा कर अप्रिय कार्रवाई से बचने का अनुरोध किया है।