Reduce Obesity (weight): मोटापा (वजन) कम करने के 10 उपाय।

202
Motapa kaise kam kare: मोटापा या वजन बढ़ना आज के समय में आम बात हो गयी है। 10 में से 7 लोग मोटापा या वजन के शिकार हो रहे है। जानिए क्या है इसका कारण और कैसे कम हो सकता है मोटापा या वजन।
मोटापा के कारण

शरीर में अधिक जर्बी बढ़ जाने से मोटापा होता है। शरीर में जर्बी बढ़ने का कारण गलत खान-पान और दिनचर्या, प्रदूषण, धूमपान के कारण शरीर का वजन बढ़ता है। वर्तमान समय में फास्टफूट जैसेः- बर्गर, चाउमीन, नूटल्स खाने से भी शरीर का वजन बढ़ता है। वजन दो कारणों से बढ़ता है। जो इस प्रकार हैः-

  • अनियमित खान-पान
  • गलत दिनचर्या
क्या है मोटापा

थोड़े समय में अधिक वजन का बढ़ना, पेट निकला मोटापे का लक्षण है। आप दिन भार में जितना कैलोरी ऊर्जा ग्रहण करते है उतनी कैलोरी ऊर्जा बाहर नहीं निकाल पाते है। जिससे सामान्य से ज्यादा वजन बढ़ने लगता है तो उसे मोटापा कहते है।

मोटापा मापने के लिए बी.एम.आई प्रणाली का प्रयोग किया जाता है। इस प्रणाली का प्रयोग कर आप अपना वेट निकाल सकते है। इसका फार्मूला हैः- वजन (किग्रा.)/लम्बाई (मीटर में)/2

बी.एम.आई* (बॉडी मास इंडेक्स)

  • अगर आपका वजन बीएमआई. के मानक के अनुसार 18.5 से कम है तो आप ऑडरवेट है।
  • अगर आपका बीएमआई के मानक के अनुसार 18.5 से 24.9 के बीच है तो आपका सामान्य वजन माना जाता है।
  • अगर आपका बीएमआई के मानक के अनुसार 25 से 29.9 के बीच में है तो आप ओवरवेट है।
  • यदि आपका वजन बीएमआई के मानक के अनुसार 30 से अधिक है तो आपका वजन ज्यादा है। तो उसे ओबीज या मोटापा कहलाता है।
  • यह नियम गर्भवती महिला पर लागू नहीं होता है।
  • यह नियम किसी लिंग और आयु पर लागू नहीं होता है।
वजन कम करने का घरेलू उपाय (Home remedies to lose Weight)
व्यायाम

यदि आप का वजन कम समय में सामान्य से ज्यादा हो गया है तो आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से वजन कब होने लगता है। व्यायाम के साथ-साथ अपने डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

मोटापा कम करने के लिए हल्दी का सेवन (Haldi: Turmeric to reduce obesity)

हल्दी लगभग सभी के घरों में प्रयोग की जाती है। हल्दी को गर्म पानी में डालकर नियमित रुप से सेवन करने से मोटापा कम हो सकता है। हल्दी में पायी जाने वाली एटीबॉटिक शरीर की जर्बी को धीरे-धीरे कम कर देती है। जिससे वजन घटने लगता है। हल्दी में विटामिन-बी, सी, ओमेगा-3, पोटैशियम, फैटीएसिड, एल्फा लिने लोयिक ऐसिड तथा फायबर्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

दालचीनी के सेवन से मोटापा से छुटकारा (Dalchini: Home Remedy for Obesity in Hindi)

200 ग्राम पानी में 3-4 ग्राम दालचीनी डालकर 8-10 मिनट तक गर्म करें, इसके बाद जब यह गुनगुना हो जाए तो इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है। एक चम्मच नियमित रूप से सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पीना चाहिए।

मोटापा घटाने में सेव के सिरका का सेवन (AppleUse of apple cider vinegar to reduce obesity)

एक गिलास पानी में एक चम्मच सेव का सिरका और एक चम्मच नीबू का रस डालकर रोजाना सुबह पीने से सेव के सिरके में उपस्थित पेपटिन फाइबर लम्बे समय तक पेट में भरा रहने का एहसास दिलाता है। जिस पेट की चर्बी कम होती है। और वजन घटने लगता है।

मोटापा घटाने के लिए हरा पुदीना का सेवन

पुदीना की हरी पत्तियों की चार बूँदों को गुनगुने पाने में डालकर खाना खाने के आधा घंटे बाद पीने से पाचन क्रिया अच्छी होती है। ऐसा रोजाना करने से मोटापा कम होता है।

गुनगुना पानी का सेवन (Drinking Lukewarm water)

उबालकर पानी को गुनगुना कर दिन भर में ढाई से तीन लीटर पानी पीना चाहिए। गुनगुना पानी पीने से शरीर में उपस्थित गंदगी बाहर निकल जाती है। पेट में फैट को जमने नहीं देती है। शरीर की गंदगी को पेशाब और पसीने के रूप में बाहर निकाल देता है।

प्रभु राम आ रहे हैं, …मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भगवान राम के लिए गाया एक मधुर भजन 

मोटापा घटाने में आँवला कामगार है।

आँवला में प्रचुर में मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। आँवला में उपस्थित एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर की विषाक्त को बाहर निकलने में मदद करता है।