BJP के मीडिया विभाग द्वारा दिग्दर्शिका का विमोचन

मीडिया के कार्यों में सहयोगी होगी दिग्दर्शिका : प्रदेश प्रवक्ता सिसोदिया

426

BJP के मीडिया विभाग द्वारा दिग्दर्शिका का विमोचन

Ratlam : भाजपा के मीडिया विभाग द्वारा मीडिया की सहूलियत के लिए दिग्दर्शिका का विमोचन समारोहपूर्वक हुआ।इसमें पार्टी के प्रदेश से जुड़े विशिष्ट लोगों की जानकारी समाहित करने के साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियों को संग्रहित किया गया हैं, जिसका मीडिया साथियों को लाभ मिलेगा।

विमोचन समारोह में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना,भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा,जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी की उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के मीडिया विभाग द्वारा प्रकाशित उक्त दिग्दर्शिका में पत्रकारों के दैनिक जीवन में काम में आने वाली आवश्यक जानकारी के साथ प्रमुख नंबर समाहित किए गए हैं। पार्टी का उद्देश्य यह हैं कि यह दिग्दर्शिका सभी मीडियाकर्मियों के लिए उपयोगी हो।इसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई हैं।

भाजपा प्रत्याशी काश्यप ने कहा कि मीडिया दिग्दर्शिका पत्रकार साथियों के लिए बहुउपयोगी होगी। दिग्दर्शिका को पार्टी ने सभी की जानकारी समाहित करके बनाई हैं। इसमें आपके जरूरत से जुड़ी हर जानकारी आसानी से मिल सकेगी। रतलाम में इसका विमोचन होना गर्व की बात हैं। भाजपा एक सुनियोजित योजनाबद्ध तरीके से चलने वाली पार्टी हैं और वहीं इस तरह के काम कर सकती है।

प्रदेश में हर वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाएं इसका जीवंत प्रमाण है।प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी सक्सेना ने कहा कि भाजपा ने शुरुआत से ही मीडिया के साथ सहजता का व्यवहार रखा हैं।यह दिग्दर्शिका मीडिया के सहयोग के उद्देश्य से तैयार की गई हैं, जिसका पूरा लाभ पत्रकार साथियों को मिलेगा।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने किया।आभार सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने माना।

यह पत्रकार रहें मौजूद
नरेन्द्र जोशी,तुषार कोठारी,रमेश सोनी, शुक्ला,हेमन्त भट्ट, असीमराज पांडे,कृष्णकांत शर्मा,राज लुनिया आदि पत्रकार साथी उपस्थित थे।