WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Removal of Illegal Construction : मंदिर का अवैध निर्माण हटना शुरू, बावड़ी भी बंद होगी,चार जगह कार्रवाई!

हिंदूवादियों ने मनमानी का आरोप लगाया, पुलिस ने खदेड़ा!

1676
WhatsApp Image 2023 04 03 At 9.27.56 AM 696x379

Removal of Illegal Construction : मंदिर का अवैध निर्माण हटना शुरू, बावड़ी भी बंद होगी, चार जगह कार्रवाई!

Indore : 36 लोगों की मौत की वजह बनी पटेल नगर के बगीचे की बावड़ी और अवैध निर्माण को सोमवार सुबह से हटाना शुरू हो गया। देर रात से यहां पुलिस का बड़ा बल तैनात है। पटेल नगर के निर्माणाधीन मंदिर और बावड़ी पर कार्यवाही शुरू हुई। मंदिर का अतिक्रमण हटाने के विरोध में बजरंग दल और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध भी किया। कई कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। निगम ने शहर में एक साथ चार जगह कार्रवाई की।

WhatsApp Image 2023 04 03 at 9.27.55 AM 1

निर्माणाधीन मंदिर के हिस्से को तोड़ने के साथ पुराने मंदिरों से मूर्तियों की शिफ्टिंग भी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने रविवार को सभी कलेक्टरों को सख्ती से कहा था कि इंदौर जैसी घटना अब कहीं नहीं होना चाहिए। जिस बावड़ी में 36 श्रद्धालुओं की मौत हुई, उसे भी निगम पूरी तरह हमेशा के लिए बंद करेगा। क्योंकि, इस बावड़ी को अब शापित माना जा रहा है।
बेलेश्वर मंदिर की बावड़ी में 36 मौतों के बाद निगम ने सोमवार सुबह अवैध निर्माण तोड़ दिया। निगम का अमला सुबह 6 बजे के पहले ही मौके पर पहुंचना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात था। निगम अधिकारियों ने रविवार देर रात ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। टीम को सुबह टीम को मुस्तैद रहने को कहा गया था। कहां का अतिक्रमण हटाया जाना है, ये टीम को नहीं बताया गया था।

एक साथ चार जगह कार्रवाई
नगर निगम की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है। सुबह 5 बजे से कार्रवाई शुरू हुई। एक साथ चार स्थानों पर निगम की टीम कार्यवाही करने पहुँची है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव व कमिश्नर प्रतिभा पाल के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। ये कार्रवाई स्नेह नगर गार्डन जहां हादसा हुआ था। दूसरी कार्रवाई ढक्कन वाला कुआं, तीसरी कार्रवाई सुखलिया और चौथी कार्रवाई गाडराखेड़ी में चल रही है। 5 से अधिक पोकलेन मशीन से चल रही है। नगर निगम उपायुक्त रिमूवल अधिकारी लता अग्रवाल एडीएम सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

इस घटना के बाद सख्ती
बीते गुरुवार को रामनवमी के दिन हवन के दौरान यहां बावड़ी की छत धंसने से करीब 60 लोग बावड़ी में गिर गए थे। इनमें से करीब 20 को जिंदा बचाया लिया गया। इसके बाद से ही मंदिर के अवैध निर्माण और बावड़ी का विरोध हो रहा है। इस मंदिर हादसे में 36 लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। मामले में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली सबनानी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। इंदौर नगर निगम प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले भवन अधिकारी परसराम अरोलिया और बिल्डिंग इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।