Republic Day: गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री जबलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

914

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री जबलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

 

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रीवा जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

प्रदेश के मंत्री गण अलग-अलग जिलों में झंडा फहराएंगे। दतिया में नरोत्तम मिश्रा, सागर में गोपाल भार्गव, इंदौर में तुलसीराम सिलावट, खंडवा में विजय शाह, मंदसौर में जगदीश देवड़ा, अनूपपुर में बिसाहूलाल सिंह,शिवपुरी में यशोधरा राजे सिंधिया, उमरिया में मीना सिंह, हरदा में कमल पटेल, दमोह में गोविंद सिंह राजपूत, पन्ना में बृजेंद्र प्रताप सिंह, विदिशा में विश्वास कैलाश सारंग,रायसेन में प्रभु राम चौधरी, गुना में महेंद्र सिंह सिसोदिया, ग्वालियर में प्रदुमन सिंह तोमर, बड़वानी में प्रेम सिंह पटेल, नीमच में ओमप्रकाश सकलेचा, देवास में उषा ठाकुर, भिंड में अरविंद भदौरिया, उज्जैन में मोहन यादव, रतलाम में हरदीप सिंह डंग, धार में राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,मुरैना में भारत सिंह कुशवाह, शाजापुर में इंदर सिंह परमार, सतना में रामखेलावन पटेल, बालाघाट में रामकिशोर कावरे,अशोकनगर में बृजेंद्र सिंह यादव, श्योपुर में सुरेश धाकड़ और निवाड़ी में ओपीएस भदोरिया ध्वजारोहण करेंगे।

भोपाल में मंत्री भूपेंद्र सिंह मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

IMG 20230120 WA0021

IMG 20230120 WA0019

IMG 20230120 WA0020

*इन जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा* 

इसके अलावा खरगोन, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर, आगर मालवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, बेतूल, कटनी, नरसिंहपुर,छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और डिंडोरी में जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर दिया गया है।