WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Request to Sania : सानिया से एक फैंस की गुजारिश ‘मोहम्मद शमी से शादी कर लो प्लीज!’

अनंत अंबानी की शादी में बेहद खूबसूरत दिखी सानिया, सोशल मीडिया पर फिदा हुए फैंस!

Request to Sania : सानिया से एक फैंस की गुजारिश ‘मोहम्मद शमी से शादी कर लो प्लीज!’ : 

Mumbai : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले शुभ आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वे खास मेहमान शामिल हुए जो शादी में शामिल नहीं हुए थे। पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी इस खास कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस समारोह में सानिया मिर्जा ने अपनी खूबसूरती से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

सानिया ने अपने लाल लहंगे से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। उनकी स्कर्ट में महीन धागों की कढ़ाई थी। उन्होंने इसे मैचिंग जैकेट के साथ पहना था, जिस पर भी ऐसी ही कढ़ाई की गई थी, जो दिखने में काफी खूबसूरत लग रही थी। सानिया मिर्ज़ा ने अपने लाल आउटफिट के साथ हरे रंग की ज्वैलरी पहनी थी। उन्होंने मैचिंग ईयर रिंग्स और एक भारी चोकर नेकलेस पहना था, जिसमें सफ़ेद मोतियों के साथ हरे रंग के पत्थर भी थे। एक घड़ी और ब्रेसलेट ने उनकी एक्सेसरीज़ को पूरा किया। ग्लॉसी मेकअप ने उनकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया।

शादी मोहम्मद शमी से कर लो प्लीज

सानिया मिर्जा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। सानिया की तस्वीर पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि प्लीज आप मोहम्मद शमी से शादी कर लो। कुछ दिन पहले ही सानिया मिर्जा और भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैली थी। हालांकि, सानिया मिर्जा के पिता ने इन दावों को खारिज कर दिया था।

सानिया के पिता ने कही ये बात

सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अलग हो चुके हैं। जबकि, भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग रह रहे हैं। सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने एक टीवी चैनल से बातचीत में इन अफवाहों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि जो भी खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह बकवास हैं। इमरान मिर्ज़ा के बयान के अनुसार सानिया मिर्ज़ा और मोहम्मद शमी की शादी की अटकलें बेबुनियाद हैं। दोनों एथलीट फिलहाल अपनी निजी ज़िंदगी और निजी सफ़र पर ध्यान दे रहे हैं।