रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने एक बार फिर रेपो रेट में कटौती से किया इनकार

56

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने एक बार फिर रेपो रेट में कटौती से किया इनकार

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने एक बार फिर रेपो रेट में कटौती से इनकार कर दिया है.
वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के संकेतों के बाद उम्‍मीद थी कि बुधवार को आरबीआई की एमपीसी बैठक के बाद रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया जाएगा, लेकिन ईरान संकट की वजह से उपजे जोखिम को देखते हुए फिलहाल इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया.

*रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं*

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने छह-सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की 6 अप्रैल से शुरू तीन-दिवसीय बैठक में लिए गए इन निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा, ”एमपीसी ने आम सहमति से रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखने का निर्णय किया है।” इसके साथ ही एमपीसी ने मौद्रिक नीति के मामले में ‘तटस्थ’ रुख को बनाये रखा है। इसका मतलब है कि केंद्रीय बैंक आर्थिक स्थिति के हिसाब से नीतिगत दर में समायोजन को लेकर लचीला बना रहेगा।

केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान को बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत कर दिया है। वहीं चालू वित्त वर्ष 2026-27 में इसके 6.9 प्रतिशत रहने की संभावना जतायी गयी है। चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा महंगाई 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।