Rajesh Gopinath : इस्तीफा दिया, पर ‘टाटा’ का साथ नहीं छोड़ेंगे राजेश गोपीनाथ!

350

Rajesh Gopinath : इस्तीफा दिया, पर ‘टाटा’ का साथ नहीं छोड़ेंगे राजेश गोपीनाथ!

New Delhi : टाटा ग्रुप के साथ लम्बे समय तक जुड़े रहने के बाद इस्तीफा दे चुके टीसीएस (TCS) के एमडी-सीईओ राजेश गोपीनाथ एक बार फिर कंपनी के साथ जुड़ रहे हैं। वे अभी कंपनी में नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं, जो आगामी 15 सितंबर 2023 को समाप्त होगा। लेकिन, जानकारी के मुताबिक उन्हें टाटा में नई जिम्मेदारी दी जा रही है। गोपीनाथ को कंपनी के साथ जोड़े रखने की कोशिश की जा रही है। गोपीनाथ का नोटिस पीरियड 15 सितंबर तक है, लेकिन इससे पहले उन्हें एडवाइजर के रोल के लिए बातचीत शुरू कर दी गई।

राजेश गोपीनाथ ने टीसीएस से इस्तीफा देते समय कहा था कि Tata Group में एडवाइजरी के रोल के लिए अभी उनकी कोई योजना नहीं है। लेकिन, जानकारी के मुताबिक, उन्होंने इस भूमिका के लिए पूरी तरह से इनकार भी नहीं किया। अब जबकि गोपीनाथ अपना नोटिस सर्व कर रहे हैं, तो ऐसे समय में टाटा संस के चैयरमेन द्वारा उनसे इस संबंध में बातचीत होने की संभावना है, कि वे फिर से कंपनी के साथ जुड़ जाएं।

इस संबंध में अभी तक टाटा संस या टीसीएस की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया। 2017 में एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन बनाए जाने के बाद उनकी जगह टीसीएस का एमडी-सीईओ राजेश गोपीनाथ को बनाया गया था। इससे पहले साल 2013 में उन्हें कंपनी में सीएफओ के पद की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके नेतृत्व में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने 100 बिलियन क्लब में शामिल होने वाली भारत की पहली कंपनी बनने के साथ ही कई उपलब्धियां हासिल की।