Lokayukt Trap: हेड कांस्टेबल ₹7000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

415
SDM

Lokayukt Trap: हेड कांस्टेबल ₹7000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

रीवा: लोकायुक्त की रीवा टीम ने पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल को ₹7000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

IMG 20230323 WA0039

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल जिले में जयसिंह नगर के कृषक राजकुमार कुशवाहा से यह हेड कांस्टेबल इस बात के लिए रिश्वत मांग रहा था कि एक मामले में किसान के खिलाफ पास्को एक्ट की धाराएं भी जोड़ ली जाएगी। इस भय को दिखाकर वह बार-बार रिश्वत की मांग कर रहा था। अंततः परेशान होकर किसान ने लोकायुक्त में इसकी शिकायत की और इस ट्रैप को मूर्त रूप दिया। इस ट्रैप के ट्रेपकर्ता अधिकारी DSP पाठक, इंस्पेक्टर जिया उल हक थे।

आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई है।