Revision Game Begins : GSI सर्वे के बाद फिर 20 हज़ार खातों में संशोधन का खेल शुरू

जिन सम्पत्तिकर खातों में अंतर आया उन्हें फिर से संशोधित किया जा रहा

445

Revision Game Begins : GSI सर्वे के बाद फिर 20 हज़ार खातों में संशोधन का खेल शुरू

Indore : नगर निगम द्वारा संपत्ति कर की सही वसूली के लिए GSI सर्वे करवाया गया था। इससे संपत्तियों के क्षेत्रफल में अंतर आया है। सर्वे के अनुसार संपत्ति कर की वसूली करना था। लेकिन, अब GSI सर्वे में जिन खातों में अंतर आया, उन्हें फिर से संशोधित किया जा रहा है। निगम उपायुक्त कार्यालय से हो रहे हैं इस संशोधन के लिए अलग-अलग झोन से सूची मुख्यालय भेजी गई।

20 हज़ार से अधिक खातों में संशोधन करने का बड़ा खेल शुरू हो गया है। नगर निगम द्वारा संपत्ति कर के खातों में गड़बड़ी पकड़ने के लिए GSI सर्वे करवाया गया था। इस सर्वे में बड़ी संख्या में गड़बड़ियां सामने आई, जिसके अनुसार टैक्स जमा करवाया जाना था। लेकिन, खातेदारों की आपत्ति और राजस्व विभाग के कुछ लोगों के कारण GSI के अनुसार वसूली नहीं हो सकी, इन खातों में आपत्ति आने लगी।

आपत्तियों के बावजूद पूर्व अपर आयुक्त (राजस्व) भव्या मित्तल द्वारा संशोधन पर रोक लगाई गई थी। लेकिन, उनके जाते ही सर्वे के खातों में संशोधन का काम शुरू कर दिया। निगम के राजस्व विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अलग-अलग झोन से लगभग 2200 पेज की सूची भेजी गई। इस सूची में 20 हज़ार से अधिक खाते हैं।

पूरा भी नहीं हो सका सर्वे
नगर निगम द्वारा संपत्ति का सही क्षेत्रफल नापने के लिए GSI सर्वे करवाया गया था। सर्वे शुरू होने के बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में नेताओं की आपत्ति के बाद सर्वे का काम रोक दिया गया था। सर्वे का काम रुकने के बाद फिर से शुरू नहीं हो सका और आज तक सर्वे अधूरा ही है। GSI सर्वे के खातों में संशोधन को लेकर जानकारी सामने आई है कि यह संशोधन राजस्व उपायुक्त लता अग्रवाल की आईडी से किया जा रहा है।