WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Road Accident : उज्जैन-उन्हेल मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत!

तेज गति से आ रही कार ने मोटर साइकिल पर सवार दो दंपत्तियों को टक्कर मारी!

Fire Accident
Road Accident

Road Accident : उज्जैन-उन्हेल मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत!

Ujjain : उन्हेल मार्ग पर तेज गति से आ रही कार ने दो अलग-अलग बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक पर सवार चार लोगों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। कार भी पलट गई। कार चालक घायल हुआ है। हादसे में एक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसा बुधवार उन्हेल मार्ग पर भैरवगढ़ थाना क्षैत्र में हुआ है।

पुलिस के अनुसार उन्हेल निवासी विनोद पिता रघुराम भैरवगढ़ से उन्हेल कार से लौट रहा था। कार की रफ्तार तेज थी। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार मुंशी खान, पत्नी जुबैदा के साथ उज्जैन लौट रहे थे। तेज गति से कार अनियंत्रित हो गई।

कार चालक विनोद ने पहले मुंशी की बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद एक अन्य बाइक पर जा रहे कुंडला निवासी जसवंत एवं पत्नी निर्मला को टक्कर मार दी।कार से टक्कर के बाद इनकी बाइक में आग लग गई। हादसे में दोनों दंपत्ति की मौत हो गई।