Royal Wedding of MLA : CM भी दूल्हे डॉ अलावा को बधाई देने पहुंचे, VIP गेस्ट का आगमन जारी

मंत्री, पूर्व सांसद और कई विधायकों ने शुभकामनाएँ दी

2553
Royal Wedding of MLA

Royal Wedding of MLA : CM भी दूल्हे डॉ अलावा को बधाई देने पहुंचे, VIP गेस्ट का आगमन जारी

भैंसलाई से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Bhenslai (Dhar) :Royal Wedding of MLA; मनावर से कांग्रेस के विधायक डॉ हीरालाल अलावा की शादी का माहौल आज चरम पर है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी डॉ हीरालाल अलावा को बधाई देने पहुंचे। मुख्यमंत्री के आते ही पांडाल में भारी भीड़ उमड़ आई।

Royal Wedding of MLA : मुख्यमंत्री ने आयोजन में आगंतुक आदिवासियों के साथ तीर कमान लेकर जमकर डांस भी किया। उनके साथ दूल्हे डॉ अलावा ने भी झूमकर डांस किया|

 

मुख्यमंत्री के साथ मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, मनावर की पूर्व विधायक रंजना बघेल और पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर भी बधाई देने पहुंचे। इसके अलावा प्रदेश भाजपा के मंत्री जयदीप सिंह भी वहां मौजूद रहे।

 

दूल्हे को बधाई देने के बाद मुख्यमंत्री, मंत्री राजवर्धन, सावित्री ठाकुर और रंजना बघेल ने MLA के विवाह की मिठाई भी खाई और अल्पाहार किया। डॉ अलावा को कलेक्टर डॉ पंकज जैन और एसपी आदित्यप्रताप सिंह ने भी बधाई दी।

IMG 20220502 WA0097

हेलीपैड से रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने एक स्थानीय भाजपा नेता के यहां कुछ भाजपा नेताओं से चर्चा भी की। इसमें रंजना बघेल और सावित्री ठाकुर के अलावा भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू यादव भी मौजूद थे।

इससे पहले आयोजन में पहुंचने वाले विशिष्ठ मेहमान थे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव।

Also Read: MLA’s Wedding : विधायक की शादी में गाँव में मेले जैसी रौनक! 

अब यहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का इंतजार है, जो रात को आएंगे। वे नरसिंहपुर से बड़नगर होते हुए रात 9 बजे तक आयोजन स्थल पहुंचेंगे। उम्मीद की जा रही है कि उनके साथ कई कांग्रेसी नेता पधारेंगे।

डॉ अलावा की शादी के लिए बने विशाल पांडाल में भोजन शुरू हो गया है। अभी 5 हज़ार से ज्यादा लोग यहां पहुंचे चुके हैं। भारी गर्मी के बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नही दिखाई दे रही। किसी भव्य मेले जैसा माहौल लग रहा है।

Also Read: MLA’s Royal Wedding : कैलाश विजयवर्गीय और कमलनाथ डॉ अलावा की शादी में पहुंचे

वीआईपी मेहमानों के आने के कारण पुलिस बल का यहाँ भारी जमावड़ा दिखाई दे रहा है। SP आदित्यप्रताप सिंह भी व्यवस्था की देखरेख करते दिखाई दिए।