MLA’s Royal Wedding : कैलाश विजयवर्गीय और कमलनाथ डॉ अलावा की शादी में पहुंचे

पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, सचिन यादव समेत कई कांग्रेस विधायक दिखाई दिए

2597
MLA's Royal Wedding

MLA’s Royal Wedding : कैलाश विजयवर्गीय और कमलनाथ डॉ अलावा की शादी में पहुंचे

पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, सचिन यादव समेत कई कांग्रेस विधायक दिखाई दिए 

भैंसलाई से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Bhenslai (Dhar): मध्य प्रदेश के धार जिले में ग्राम भेसलाई में कांग्रेस के विधायक डॉ हिरालाल अलावा की बहुचर्चित शादी का आयोजन शुरू हो गया। उनके रिश्तेदार, दोस्त और विशिष्ट मेहमान आने लगे। आज सुबह जल्दी पहुँचने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अलावा पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, सचिन यादव सहित कई विधायक भी यहाँ पहुंचे और दूल्हे डॉ अलावा को शुभकामनाएं दी।

 

आज आने वाले दो प्रमुख मेहमानों में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे यहाँ आएंगे और 45 मिनट रुकने के बाद शाम 5 बजे इंदौर पहुंचेंगे। दिग्विजय सिंह का सड़क मार्ग से रात 9 बजे आना तय है।

इसके अलावा दिल्ली से दूल्हे के कई डॉक्टर दोस्त भी आ गए और बाकी का आना जारी भी है। प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भी दोपहर बाद पहुंचेंगे।

शादी के लिए यहाँ विशाल पांडाल बनाया गया है। खाने की तैयारियां पूरी हो गई है। आस पास के कई गांव के सैकड़ों लोगों का आना शुरू हो गया।

 

शाम तक यहाँ मेले जैसा माहौल होगा। वीआईपी मेहमानों के आने के कारण पुलिस का भी यहाँ व्यापक इंतजाम है।बीते 15 सालों से बीजेपी का गढ़ रही मनावर विधानसभा सीट पर हीरालाल अलावा ने बीजेपी की पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक रंजना बघेल को 39,501 वोटों से हराया था।

MLA's Royal Wedding

उनकी आदिवासी वोटों पर जबरदस्त पकड़ मानी जाती है। चुनाव लड़ने से पहले हीरालाल अलावा एम्स दिल्ली में डॉक्टर और सहायक प्रोफेसर रह चुके हैं। अलावा ने एम्स में डॉक्टरी की पढ़ाई की और 2012 से 2015 तक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप नौकरी की। 2016 में उन्होंने नौकरी छोड़ मध्य प्रदेश में आदिवासियों की आवाज उठाने वाला संगठन खड़ा किया था। 2018 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़कर जीते थे।

Imp responsibility given to MP cadre IAS officer MP काडर के IAS अधिकारी को PMO में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी