RTO Conducts Vehicle Checking : यात्रियों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की वाहनों की चैकिंग!

कमियां पाई जाने पर 59,500 अर्थदंड अधिरोपित!

440

RTO Conducts Vehicle Checking : यात्रियों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की वाहनों की चैकिंग!

कलेक्टर राजेश बाथम के मार्गदर्शन में यात्रियों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों की चैकिंग की गई, कमियां पाई जाने पर 59,500 अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

IMG 20250516 WA0229

जिला परिवहन अधिकारी दीपक मांझी ने बताया कि परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा जावरा एवं ताल क्षेत्र में स्कूल बसों एवं यात्री बसों की चेकिंग कार्यवाही की गई। कुल 40 वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें स्कॉलर स्कूल जावरा की 2 बसों पर 30 हजार का जुर्माना विभिन्न धाराओं में किया गया। ताल में यात्री बस पर 7500 का जुर्माना किया गया। जावरा में 2 यात्री बसों पर विभिन्न धाराओं में 22 हजार की चालानी कार्यवाही की गई। कर बकाया होने पर 1 बस की जब्ती कर थाने में रखवाया गया। बस संचालक द्वारा जब्ती में सहयोग नहीं करने पर बस को क्रेन की सहायता से जब्त कर थाने में रखवाया गया। आरटीओ दीपक मांझी ने बताया कि कार्यवाहीं आगे भी जारी रहेंगी!

IMG 20250516 WA0228

IMG 20250513 WA0054