S-400 का जलवा: रूस से फिर होगी महाडील,अब हवा में ही भस्म होंगे दुश्मन के एयरक्राफ्ट- 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदे की मंजूरी 

43

S-400 का जलवा: रूस से फिर होगी महाडील,अब हवा में ही भस्म होंगे दुश्मन के एयरक्राफ्ट- 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदे की मंजूरी 

नई दिल्ली। भारतीय रक्षा क्षेत्र से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक फैसले में रूस से पांच और S-400 लंबी दूरी की सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम खरीदने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। प्रस्ताव अनुसार 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदे की मंजूरी दी गई है ।

गौरतलब है कि यह फैसला ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 की घातक मारक क्षमता देखने के बाद लिया गया है।

S-400 मिसाइल: रूस के साथ 2018 में हुए शुरुआती सौदे के बाद अब 5 और सिस्टम आएंगे।

*धनुष गन सिस्टम:* यह आर्टिलरी गन दुर्गम इलाकों में लंबी दूरी तक सटीक निशाना लगाने में सक्षम है।रिमोट स्ट्राइक एयरक्राफ्ट: बिना पायलट वाले ये घातक जेट भविष्य के युद्धों की दिशा बदल देंगे।

मैदानी सूत्रों ने बताया है कि भारतीय वायुसेना के लिए मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और रिमोट से चलने वाले स्ट्राइक एयरक्राफ्ट की खरीद भी इस सौदे का हिस्सा है। दरअसल, यह मानवरहित जेट DRDO का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। हालांकि, इसे पूरी तरह हकीकत बनने में अभी 7 से 8 साल का वक्त लग सकता है, लेकिन इसकी मंजूरी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव मजबूत कर दी है। कोस्ट गार्ड और थल सेना भी अभेद्य होगी।