Sandeep GR: 2013 बैच के IAS अधिकारी संदीप GR ने कलेक्टर सागर का कार्यभार ग्रहण किया 

2235

Sandeep GR: 2013 बैच के IAS अधिकारी संदीप GR ने कलेक्टर सागर का कार्यभार ग्रहण किया 

 

सागर: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2013 बैच के IAS अधिकारी संदीप GR ने आज सागर जिला कलेक्टर का कार्य भार ग्रहण किया। उन्होंने यह कार्यभार दीपक आर्य से प्राप्त किया जो 2012 बैच के IAS हैं।

बता दें कि सागर जिले के रहली क्षेत्र के एक गांव में कल एक दीवार गिर जाने से 9 बच्चों की मौत हो जाने के बाद मुख्यमंत्री ने दीपक कार्य आर्य को कलेक्टर सागर पद से कल रात को हटा दिया था और संदीप जी आर को वहां का कलेक्टर बनाया गया। संदीप को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे। इस सिलसिले में आज सुबह संदीप ने सागर कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

संदीप इसके पहले छतरपुर के कलेक्टर थे। पार्थ जायसवाल को कलेक्टर छतरपुर बनाया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2015 बैच के अधिकारी पार्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिंदवाड़ा से स्थानांतरित होकर कलेक्टर छतरपुर बनाए गए हैं।