सांवलिया सेठ का नए साल में खुला दानपात्र, निकला करोड़ों का खजाना!

सांवलिया सेठ के दानपात्र की अभी तक 3 राउंड की गिनती हुई हैं। इनमें साढ़े दस करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि मिल चुकी हैं। 

1736

सांवलिया सेठ का नए साल में खुला दानपात्र, निकला करोड़ों का खजाना!

सचिन सोनी की रिपोर्ट 

Chittorgarh : राजस्थान के मेवाड़ में कृष्ण धाम श्री सांवलिया जी की प्रसिद्धी लगातार बढ़ रही हैं। इसके कारण यहां प्रतिमाह अमावस्या के एक दिन पूर्व खुलने वाले दानपात्र में करोड़ो की राशि के चढ़ावे के साथ ही सोने और चांदी के आभूषण सहित डॉलर भी दानपात्र में निकल रहे हैं। वर्ष 2024 के पहले माह में हुई गणना में ही सांवरिया सेठ के भंडारे में करोड़ों रुपए निकले हैं। अभी तक केवल 3 राउंड की गिनती हुई है। इसमें साढ़े दस करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि मिल चुकी है। बता दें कि भंडारे की गिनती अभी जारी हैं। अभी सोने और चांदी के जेवरों का तौल नहीं हुआ हैं, यह रुपयों की गिनती पूरी होने के बाद होगा।

 

10 करोड़ 63 लाख 97 हजार 71 रुपए की राशि की गणना पूरी हो चुकी है. शेष राशि की गणना जारी है। मंडफिया स्थित मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ के दर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यहां आने वाले सभी श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार सांवरिया सेठ को चढ़ावा चढ़ाते हैं।

*जानिए सांवरिया सेठ जी का इतिहास* 

सांवरिया सेठ जी के मंदिर का कृष्ण पक्ष की चौदस को दानपात्र खोला जाता हैं।

जो हर महीने की अमावस्या से पहले कृष्ण पक्ष की चौदस को भंडारा खोला जाता हैं। इस बार 10 जनवरी को राजभोग आरती के बाद भंडारा खोला गया था। गणना में अब तक 3 राउंड हो चुके हैं। पहले राउंड में 6 करोड़ 21 लाख 70 हजार रुपए की गिनती हुई थी। जबकि दूसरे दिन 11 जनवरी को अमावस्या के कारण गिनती नहीं हो पाई थी।

IMG 20240114 WA0080

*सोने-चांदी और स्वर्ण आभूषणों का तौल करना अभी बाकी हैं!* 

शुक्रवार की काउंटिंग में 2 करोड़ 75 लाख 5 हजार रुपए की गिनती हुई है। शनिवार की गणना में एक करोड़ 67 लाख 22 हजार 71 रुपए की गिनती हुई है। इसी के साथ तीनों राउंड का मिलाकर कुल 10 करोड़ 63 लाख 97 हजार 71 रुपयों की गिनती हुई हैं, शेष राशि की गणना के साथ ही इसके अलावा सभी सोने-चांदी और अन्य ज्वेलरी का तौल करना अभी बाकी हैं।