WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सपाक्स पार्टी ने बनाया डॉ प्रवीण पंड्या को उज्जैन शहर अध्यक्ष

WhatsApp Image 2022 06 16 At 8.02.13 AM 1

उज्जैन: समाजिक सद्भाव ,आरक्षण में संशोधन व एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन के मुद्दे पर बनी सपाक्स पार्टी ने उज्जैन शहर में जुझारू व कोरोनाकाल लोगो को निःशुल्क सेवा देने वाले डॉ प्रवीण पंड्या को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है।
डॉ पंड्या को उनकी सेवाओं व सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई।

डॉ प्रवीण पंड्या ने शहर के नागरिको में अपनी अच्छी पैठ बना रखी है। आप अस्पताल के संचालक भी हैं ।ज्ञात रहे कि सपाक्स पार्टी नगर निगम में अपने उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला ले चुकी है। इसमें डॉ पंड्या की महती भूमिका रहेगी। इस अवसर पर डॉ प्रवीण पंड्या को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हीरालाल त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश शुक्ला उपाध्यक्ष श्री जियालाल शर्मा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पाटीदार अजेंद्र त्रिवेदी हरि सिंह पंड्या जे आर माहुरकर एम एल उपाध्याय डॉ नरेंद्र पटेल डॉक्टर अमित पटेल डॉ सीपी पाटीदार डॉक्टर रूपेश खत्री आदि ने नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी।