Sarafa Market Will Improve : प्रदेश के सबसे बड़े सराफा बाजार को संवारने की मुहिम!

जन सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही यहां की ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधारी जाएगी!

1189

Sarafa Market Will Improve : प्रदेश के सबसे बड़े सराफा बाजार को संवारने की मुहिम!

Indore : देश-प्रदेश में अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध सराफा बाजार में नागरिकों को नई जन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम अधिकारियों के साथ सराफा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इंदौर का सराफ़ा मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मार्केट कहा जाता है, जिसके आसपास कई सामग्रियों के बाजार हैं। यहां दिन में सोने-चांदी का कारोबार होता है और रात में लगने वाला व्यंजनों का बाजार भी बेहद लोकप्रिय है।

यहां सुबह से देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन, अभी भी इस बाजार में जन सुविधाओं को लेकर बहुत से काम किए जाना है। इसके लिए आज निगम अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और व्यापारियों के साथ महापौर ने सराफ़ा मार्केट का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां के व्यापारियों से भी सुझाव लिए।

महापौर ने कहा की जनसुविधा की दृष्टि से सराफा क्षेत्र में स्मार्ट टॉयलेट कहां बनाया जा सकता है, उस स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सराफा के व्यापारियों से यहां आने वाले ग्राहकों को बेहतर सुविधा कैसे मिल सके, इस संबंध में भी बातचीत की गई। शहर का यह हृदय स्थल दिन में अलग और रात में अलग तरह के बाजार के लिए प्रसिद्ध है।

WhatsApp Image 2023 06 15 at 18.47.21

इंदौर नगर पालिक निगम सराफा बाजार को जन सुविधाओं से समृद्ध कर और अधिक आकर्षक बनाने की कोशिश में है। इस क्रम में आज महापौर ने सराफा बाजार से जुड़े विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सराफ़ा बाज़ार में आने वाले लोगो की और व्यापारियों से कई सुविधाओं को लेकर चर्चा की। जिसमें सार्वजनिक टॉयलेट के अलावा यातायात व्यवस्था भी थी। अधिकांश व्यापारियों ने यहां का यातायात नियोजित करने की बात कही। क्योंकि, मुख्य सराफा बाजार, छोटा सराफा बहुत संकरी गलियां हैं, जहाँ दोपहिया वाहन भी मुश्किल से गुजरते हैं। रात में जब यहां खान-पान का बाजार लगता है तो स्थिति विकट हो जाती है।

महापौर ने व्यापारियों से मिले सुझावों और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महापौर के साथ भरत पारख, जनप्रतिनिधि, अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह, कार्यपालन यंत्री अनूप गोयल, क्षेत्रीय झोनल अधिकारी धीरेंद्र बायस, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं सराफा के व्यापारी और स्थानीय रहवासी उपस्थित थे।