WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

आशीष दशोत्तर की कहानी को सर्जना पुरस्कार

WhatsApp Image 2023 02 13 At 10.49.56 PM 696x771

आशीष दशोत्तर की कहानी को सर्जना पुरस्कार

रतलाम। शहर के युवा कथाकार आशीष दशोत्तर की कहानी को देश के प्रतिष्ठित ‘मीडिया लिटरेरी फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘रंग -ए- अफसाना कथा रंग’ कहानी प्रतियोगिता के तहत सर्जना पुरस्कार के लिए चुना गया हैं।श्री दशोत्तर को वर्ष 2021-22 का यह पुरस्कार उनकी बहुचर्चित कहानी ‘चे,पा और टिहिया’ के लिए प्रदान किया जाएगा।मीडिया लिटरेरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में वरिष्ठ कथाकार से.रा .यात्री, महेश दर्पण एवं सुभाष चंदर ने कहानियों का चयन किया हैं।

पुरस्कार समारोह आगामी दिनों में आयोजित किया जाएगा।श्री सुभाष चंदर ने इस संबंध में अपनी टिप्पणी में कहा कि सचमुच बहुत कठिन था देश- विदेश से आई 216 कहानियों मे से कुछ कहानियाँ चुनना। कहानियाँ क्या थीं एक से एक बढ़कर एक कहानियाँ।क्या कथ्य, क्या प्रस्तुति, क्या भाषा, क्या शिल्प। क्या रखें,क्या छोडें, नहीं यह बेहतर है,नही यह..। ख़ूब कशमकश चली-पर वरिष्ठ साहित्यकार से.रा.यात्री,महेश दर्पण के सानिंध्य से सब संभव हुआ। कथारंग और कथा संवाद के वास्तविक संयोजक सुप्रसिद्ध कथाकार आलोक यात्री की मेहनत रंग लाई।