Sarwate Bus Stand : दीपावली के बाद ही संचालन होगा

45 दिन का बकाया काम, ठेकेदार से 60 दिन में भी नहीं हुआ

1473

Sarwate Bus Stand : दीपावली के बाद ही संचालन होगा

Indore : सरवटे बस स्टैंड (Sarwate Bus Stand)से बसों का व्यवस्थित संचालन दीपावली बाद हो सकेगा। इसका अधूरा काम 45 दिन में पूरा किए जाने की बात नगर निगम आयुक्त (Nagar Nigam Commissioner) ने कही थी, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही और दुकानदारों के विरोध के चलते काम में विलंब हो गया। 60 दिन बीतने के बाद भी काम बाकी है।

Sarwate Bus Stand :

तीन साल पहले तत्कालीन आयुक्त आशीष सिंह (Aashish Singh) ने सरवटे बस स्टैंड (Sarwate Bus Stand) का दौरा किया था। उस दौरान इसकी दीवारों, सीढ़ियों में दरार नजर आई थी।

यह भी पढ़ें : CM Shivraj ने हेमामालिनी को प्रणाम कर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव पर किया कटाक्ष, कमलनाथ तो है कमेंट्रेटर

तब उन्होंने इसे जमींदोज कर नया स्वरूप देने की घोषणा की थी। घोषणा के तत्काल बाद काम ने गति पकड़ी, लेकिन वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते करीब छह माह तक काम प्रभावित रहा।

यहां से बाहर हुए बस संचालकों ने जैसे-तैसे संचालन किया। वर्तमान में यहां से 500 से अधिक बसें बाहरी राज्यों व कई जिलों तक आवाजाही करती है। बस स्टैंड नहीं होने से यात्रियों को परेशानी आती है।

Sarwate Bus Stand :
Sarwate Bus Stand :

अगस्त में किया दौरा

निगम आयुक्त ने अगस्त माह के दूसरे पखवाड़े में बस स्टैंड(Sarwate Bus Stand) का दौरा किया था। तब 90% काम होने की जानकारी मिली थी।

यह भी पढ़ें:Suicide : इंदौर में अपर कलेक्टर के बेटे ने आत्महत्या की

इसके बाद आयुक्त ने आशा जताई थी कि शेष काम 45 दिन में पूरा हो जाएगा और अक्टूबर माह के अंत तक बस स्टैंड से बसों का संचालन पूर्ववत हो सकेगा।

Sarwate
Sarwate

अगले सप्ताह से बाजार में दीपावली पर्व की धूम शुरू हो जाएगी। बाहरी जिलों, राज्यों से व्यापारियों के आने, माल की डिलीवरी, यात्रियों की आवाजाही का क्रम चल पड़ेगा। यह क्रम दीवाली के दिन तक रहेगा। बस स्टैंड शुरू नहीं होने से यात्रियों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी आएगी। स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री (Project) महेश शर्मा ने कहा कि सरवटे बस स्टैंड(Sarwate Bus Stand) का काम तेजी से चल रहा है। कोशिश रहेगी की दीपावली तक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाए।