SAS Officer’s Angry: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में आक्रोश, 2 मई को नहीं हो रही IAS अवार्ड की DPC

926
Major Administrative Reshuffle

SAS Officer’s Angry: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में आक्रोश, 2 मई को नहीं हो रही IAS अवार्ड की DPC

भोपाल: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में भारी आक्रोश है। वे राज्य शासन की कार्यप्रणाली से बहुत नाराज भी दिखाई दे रहे हैं। कारण स्पष्ट है। पहले यह माना जा रहा था कि राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की SPS से IPS अवार्ड की बैठक के साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की IAS अवार्ड होने की DPC भी साथ ही संपन्न होगी लेकिन अब पता चला है कि 2 मई को राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की DPC नहीं हो रही है, केवल राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की DPC ही हो रही है। इसे लेकर इस सेवा के अधिकारियों में नाराजगी पनपती जा रही है।वे समझ नहीं पा रहे है कि ऐसी कौन सी अड़चन सामने आ गई कि अब DPC में विलंब हो रहा है और 2 मई को DPC क्यों नहीं हो पा रही है?
GAD के सूत्रों ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से अभी कोई तारीख राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की DPC के लिए तय नहीं की गई है। इसके चलते 2 साल से पदोन्नति की बाट जोह रहे अफसरों में राज्य शासन की लेटलतीफी को लेकर आक्रोश है और वे खासे नाराज़ हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मई को केवल राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की DPC होने वाली है। प्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की DPC के लिए पूर्व में 2 मई की तारीख बताई जा रही थी क्योंकि इसी दिन राज्य पुलिस सेवा से IPS अवार्ड के लिए होने वाली DPC की तारीख है। पूर्व में यह माना जा रहा था कि राज्य पुलिस सेवा के साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की बैठक हो सकती है लेकिन अब जबकि 1 सप्ताह का समय ही बाकी बचा है अब यह जानकारी सामने आई है कि केवल राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के IPS अवार्ड की DPC होगी। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की DPC आयोजित नही होने से इन अफसरों में राज्य शासन और GAD की कार्यशैली को लेकर गुस्सा भी है।

बता दें कि 2021 और 2022 के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की DPC अभी तक 2 साल से नहीं हो सकी है इसलिए इन अधिकारियों की पदोन्नति में देर हो रही है और इसका खामियाजा राज्य प्रशासनिक सेवा के 2023 के लिए होने वाली DPC में पात्रता रखने वाले अधिकारियों को भुगतना पड़ रहा है।

मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS बनने के लिए 33 पदों पर DPC होना है।इसमें वर्ष 2021 में 19 और 2022 के 14 अधिकारी शामिल हैं।इन अधिकारियों की पदोन्नति होने के बाद 2006 बैच के SAS Officers का पदोन्नति का रास्ता साफ हो जाएगा। राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रमोशन के लिए पात्र अधिकारियों का कहना है कि पहले से इनकी DPC समय पर नहीं हो पाई थी जब मार्च में DPC के लिए तारीख तय हुई तो 2006 बैच के अफसरों ने यह कहकर पेच फंसा दिया कि वह भी इसके दायरे में आते हैं इसलिए उनकी भी DPC 2021 के साथ करा दी जाए। गौरतलब है कि इस DPC में 2002 से 2005 बैच तक के अफसरों को पदोन्नति मिलना थी। इसमें 2002 बैच के कटनी में पदस्थ रहे सीईओ जिला पंचायत जगदीश कुमार गोमे का नाम भी है जो अब तक पदोन्नत नहीं हो पाए हैं।