Satish Golcha: 1992 बैच के IPS अधिकारी सतीश गोलचा बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, CM पर हुए हमले के दूसरे दिन हुआ फेरबदल!

545

Satish Golcha: 1992 बैच के IPS अधिकारी सतीश गोलचा बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, CM पर हुए हमले के दूसरे दिन हुआ फेरबदल!

नई दिल्ली: Satish Golcha: भारतीय पुलिस सेवा में 1992 बैच के IPS अधिकारी सतीश गोलचा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। यह वर्तमान में DG जेल के पद पर थे। वह पूर्व में अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी भी रह चुके हैं। गोलचा AGMUT कैडर के अधिकारी है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस के आला अफसर का यह फेरबदल दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हुए हमले के दूसरे दिन हुआ है। ऐसे में इस बदलाव को कल हुई घटना से जोड़ा जा रहा है।अब तक दिल्ली के पुलिस कमिश्नर का पद एस बी के सिंह के पास था जिन्हें यह जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के तौर पर दी गई थी जिसे अब वापस ले लिया गया है।

इस संबंध में गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर कहा कि सक्षम अधिकारी की मंजूरी से गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी।

गोलचा को एसबी के सिंह के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है। होम गार्ड के महानिदेशक सिंह को इसी महीने 1 तारीख को दिल्ली पुलिस के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।